क्या श्री राम और श्री कृष्ण, ईश्वर या उसका रूप या उसके अवतार हैं या वे स्वयं ईश्वर के भक्त थे?
क्या श्री राम और श्री कृष्ण, ईश्वर या उसका रूप या उसके अवतार हैं या वे स्वयं ईश्वर के भक्त थे?
ईश्वर और भगवान में अंतर होता है। हालांकि दोनों शब्द आज समान अर्थों में प्रयोग होते हैं। भग्ग शब्द के कई अर्थ होते हैं और वान का अर्थ होता है, वाला। इस प्रकार भगवान का अर्थ है ऐश्वर्यवान, विकारों का नष्ट करने वाला, भाग्यवान आदि। महान व्यक्तियों को भगवान कहा जाता है। हमेशा से महापुरुषों को भगवान की उपाधि दी जाती रही है। फिर उन महानुभावों को ही पूजनीय से उपासनीय बना दिया जाता है। पूजनीय और उपासनीय में भी अंतर होता है। हालांकि इन दोनों शब्दो को भी आज समान अर्थों में प्रयोग होता है। पूजा का अर्थ है किसी व्यक्ति या वस्तु के साथ उचित व्यवहार करना। महाभारत और मनुमस्मृति में भी यही अर्थ बताया गए हैं। पूजा का अर्थ उपासना करना नहीं है। उपासना का अर्थ है अपने ईष्ट के समीप भक्ति हेतु आसन करना। ऐसे ही शब्द उपवास बना है यानी इष्ट के समीप वास करना। वास यानी ठहरना अधिक समय के लिए होता है जबकि आसान यानी बैठना थोड़े समय के लिए। अधिक समय नहीं हुआ जब श्री राम और श्री कृष्ण को उपासनीय बना दिया गया और ईश्वर के स्थान पर बिठा दिया गया।
क्या श्री रामचन्द्र जी ईश्वर का अवतार है?
श्री रामचन्द्र ईश्वर नहीं थे बल्कि एक महापुरुष, महामानव, राजा थे और राजा दशरथ के पुत्र थे। वेद में कंही इसका उल्लेख नहीं है कि विष्णु के अवतार श्री रामचंद्र जी हैं। धरती पर ईश्वर को कभी अवतार लेना हो और वो ये बात अपने ग्रन्थ यानी वेद में ना बताए, ऐसा असंभव है। इसलिए ईश्वर अवतार नहीं ले सकता। जिन्हें अवतार कहा जाता है, वे स्वयं ईश्वर नहीं, बल्कि उसके अधीन मानव हैं।
राम नाम श्रीराम से भी पुराना है। परशुराम श्री राम से पहले थे। इन दोनों के नाम राम नाम पर है। इसे ईश्वर का नाम माना जाता है। प्राचीन काल से ही राम, ईश्वर का नाम था। समय के साथ साथ मनुष्यों ने भी अपना नाम राम रखना शूरू कर दिया। वेदो में 2 बार जो राम नाम का उल्लेख आता है, वो किन्ही दो अलग अलग व्यक्तियों के नाम है, न कि रामचंद्र जी के नाम।
राम, ईश्वर का नाम था जिसके शाब्दिक अर्थ है 'सबसे सुंदर', क्योंकि वही सर्वाधिक सुंदर है। यही अर्थ 'विष्णुसहस्त्रनाम' ग्रन्थ में भी अंकित है जिसमें विष्णु के एक हज़ार नामों पर प्रकाश डाला गया है। क्योंकि
बाद में ईश्वर को ही तीन भाग में बांट कर एक भाग को विष्णु बना दिया गया
और उनको इनमें से कई नाम देते हुए, उनके रामचंद्र जी आदि कई अवतार बना दिए
गए। इसलिए विष्णुसहस्त्र ग्रंथ में राम नाम को विष्णु का नाम माना गया है। सनातन धर्मी अब इस नाम यानी राम से ही ईश्वर को पहचानने की बजाय रामचन्द्र जी को पहचानने लग गए और यह नाम इन्हीं तक सिकुड़ कर रह गया।
रामचंद्र जी द्वारा रामेश्वरम के निर्माण के बाद जब ऋषियों ने रामेश्वर का अर्थ पूछा तब रामचन्द्र जी ने ये कहा था की रामस्य ईश्वर: य: स: रामेश्वर: अर्थात जो राम के ईश्वर है, उन्हें ही रामेश्वर कहते है। यानी रामेश्वरम हुआ ईश्वर का आश्रम या स्थान।
यही बात प्रसिद्ध राम तारक मंत्र (नालंदा विशाल शब्द सागर में भी उल्लेखित मंत्र - राम रामाय नमः) से भी सिद्ध है कि राम जी सीता मैय्या से कहते है "राम रामाय नमः राम रामाय सत्यम अस्ति" अर्थात यह राम स्वयं उस राम को नमन करता है और उस राम का नाम ही सत्य है। ये मंत्र आज भी बेहद लोकप्रिय है मगर अधिकतर लोग इसका सही अर्थ नहीं जानते।
भारत में मध्यकालीन समय में भक्ति काल में विद्वानों, कवियों आदि द्वारा राम नाम को वापिस उस एकमात्र ईश्वर अर्थात परब्रह्म का नाम फिर से माना जाने लगा और श्री राम को उसका एक भक्त क्योंकि यह उदारवादी धार्मिक सुधार आंदोलन जैसा युग था। हालांकि जो मूर्तिपूजक या पौराणिक थे उन्होंने राम को विष्णु का अवतार ही बनाये रखा। इसीलिए भक्ति काल के कई कवि ईश्वर को निराकार ब्रह्म या राम ही लिखते थे। गुरु नानक ने और गुरु ग्रंथ साहिब में राम नाम, परमात्मा के लिए ही प्रयोग हुआ है।
कहते है संत रामानंद ने कबीर द्वारा पैर पकड़ने पर कहा था कि 'राम राम कह' और तबसे कबीर निराकर राम के भक्त बन गए थे। कबीर निर्गुण राम, राम, रहीम जैसे शब्द प्रयोग करते है। जैसे राम नाम के 4 प्रकार पर, कबीर का एक दोहा है जिसमें उन्होंने निराकर राम ईश्वर और साकार राम को राजा राम को कहा है। जो इस प्रकार है सकार राम दसरथ घर डोलें, निराकार घट-घट में बोलै। एक दोहे में वह, राम को दशरथ के पुत्र राम से अलग बताते है, दसरथ सुत तिहुँ लोक बखाना, राम नाम को मरम है आना अर्थात तीनों लोकों में दशरथ के पुत्र को राम कहा जाता है लेकिन राम नाम का असली मर्म आना (अन्य या अलग या भिन्न) है। हालांकि कुछ का यह भी मानना है कि यहाँ निराकार राम से अभिप्राय अवतार लेने वाले ईश्वर से है।
अभिवादन में दो बार 'राम राम' कहने का उद्देश्य भी उस एक निराकर ईश्वर का स्मरण करना है जो राम का राम है। पहले के समय में अर्थी को ले जाते हुए 'राम राम सत्य है' कहा जाता था यानी राम का राम ही असल सत्य है। राम को उपासनीय बनान देने के बाद यह बदल कर 'राम नाम सत्य' हो गया यानी राम का नाम ही सत्य है। हालांकि इन शब्दों से भी उस एकलौता राम का ही अर्थ निकल कर आता है क्योंकि वही सबसे बड़ा सत्य है।
श्री राम का नाम ईश्वर के नाम पर आधारित है जो उन्हें ईश्वर भक्क्त प्रस्तुत करता है। श्री राम का पूरा नाम है रामचन्द्र अर्थात राम का चंद्र। यानी राम जो ईश्वर है उनका चंद्र या प्रकाश। जैसे नाम होते है राम प्यारे, राम दुलारे यानी राम के प्यारे या दुलारे। श्रीराम से पहले परशुराम (परशु अर्थात कुल्हाड़ी) विष्णु के के अवतार माने जाते हैं और उनका नाम भी राम के नाम पर है (हालाँकि आज लोग राम नाम को विष्णु का नाम मानते हैं).
राम स्वयं ईश्वर की संध्या करते थे, जो वाल्मीकि रामायण में जगह जगह उल्लेखित हैं। देखिए रामायण - 1:23:2, 1:23:3 एंव 2:105:15.
रामायण में ही श्री राम स्वयं को बार बार साधारण मानव मात्र कहते हैं जैसे..
आत्मानं
मानुषं मन्ये रामं दशरथात्मजम् ।
अर्थात श्री
रामचन्द्र जी ने उन श्रेष्ठ देवताओं से कहा कि मैं तो स्वयं को राम, एक मनुष्य ही मानता हूँ जो दशरथ का पुत्र है।
(वाल्मीकि रामायण 6.117.11)
रामायण के अरण्यकांड में उल्लेखित है कि जब कष्ट पर कष्ट झेलते हुए श्री राम थक गए तो श्री रामचंद्र जी कहते हैं कि पृथ्वी पर कोई दूसरा मनुष्य ऐसा नहीं है जो उनके समान दृष्ट कर्मों को करने वाला हो। यानी ये स्पष्टबताता है कि वह एक महापुरुष थे जो अपने कष्टों के लिये किसी अन्य को नहीं बल्कि स्वयं को दोष देते थे। क्योंकि क्या ईश्वर पापी हो सकता है या क्या ईश्वर स्वयं को दृष्ट कर्मों वाला कह सकता है? कभी नहीं। इसके लिए देखिए रामायण - 3:63:3 एंव 3:63:4.
श्री राम के दो पुत्र लव कुश थे और सीता के गुम होने पर वो रोने लगे थे। भला ईश्वर या उसका अवतार ऐसे कैसे कर सकता है की रोने लगे और संतान भी पैदा करे।
श्रीराम को कहा जाता है मर्यादा पुर्षोत्तम यानी पुरुषो में सबसे उत्तम। मर्यादा शब्द में मर्य का अर्थ मर्द भी होता है। श्री राम को ईश्वरों, भगवानों या देवताओं में उत्तम नहीं कहा गया है। यानी वह केवल एक मनुष्य थे। उसी प्रकार मर्यादा में रहने या मर्यादित होने का संबंध मनुष्यों से है और मनुष्यों के लिए है। क्योंकि मर्यादा ईश्वर निर्धारित करता है।
ये सब यही सिद्ध करता है कि सच्चे मानव राम को और उनकी मूर्ति को पूजनीय बना दिया गया। जबकि यह स्वयं ईश्वरपूजक थे।
क्या श्रीकृष्ण ही ईश्वर या परब्रह्म है?
श्रीकृष्ण के साथ भी वही हुआ जो श्रीराम के साथ हुआ। उन्हें भी ईश्वर का अवतार या रुप बना दिया गया। जबकि वह भी एक महापुरुष थे, योगिराज थे। वेद में कंही इसका उल्लेख नहीं है कि भविष्य में विष्णु जी के अवतार कृष्ण जी होंगे। धरती पर ईश्वर को कभी अवतार लेना हो और वो ये बात अपने मूल ग्रन्थ में वेद में ना बताए, ऐसा असंभव है।
ऋग्वेद में कृष्ण का उस राजा के रूप में उल्लेख है जो अपने दस हजार अनुयायीयों के साथ यमुना नदी के किनारे रहता है और इंद्र का शत्रु है। दलित साहित्य में श्रीकृष्ण को अनार्य लिखा जाता है जो एक गौपालक था। हांलाकि कई निष्पक्ष विद्वानों ने कृष्ण और ऋग्वेद के इस राजा को दो अलग अलग व्यक्ति माना है।
आर्य समाजी भी कृष्ण को एक महान परूष और योगेश्वर बताते हैं जिसकी एक ही पत्नी थी रुकमणी जिससे पुत्र प्रद्युम्न हुए और राधा को कृष्ण के मामा की पत्नी बताते है जो उम्र में भी कृष्ण से बड़ी थी। कृष्ण अपनी पत्नी रुकमणी के साथ पहाड़ी जंगलों और हिमालय पर गये और वंहा अस्सिधारा व्रत रखा जिसका अर्थ होता है तलवार पर चलना। वंहा वह 14 वर्षों तक ब्रह्मचारी रहे और उसके बाद पुत्र प्रद्युम्न ने जन्म लिया।
कृष्ण ने रुक्मणि का हरण करके विवाह रचाया था और मित्रविन्दा से भी भाग कर शादी की थी। ईश्वर या उसका अवतार ऐसा कुछ नही कर सकता। वास्तव में श्रीकृष्ण भी एक मनुष्य मात्र थे। श्री कृष्ण का भी एक साधरण मनुष्य की तरह जन्म और मृत्यु हुई।
पुराण में श्रीकृष्ण एक ईश्वरभक्त।
वैष्णवों के जिस श्रीमद्भागवत महापुराण ने श्रीकृष्ण का चरित्र बदल दिया, उसी में उल्लेखित है कि वह स्वयं ईश्वर की उपासना करते थे। देखिए..
ब्राह्मे मुहूर्त उत्थाय वार्युपस्पृश्य माधव: ।
दध्यौ प्रसन्नकरण आत्मानं तमस: परम् ॥
(श्री कृष्ण जी ब्रह्म मुहर्त उठे और शौच आदि से निवृत हो प्रसन्न अन्त: करण से तमस से परे आत्मा अर्थात परमात्मा का ध्यान किया।)
[श्रीमद्भागवत पुराण: 10: 70: 4]
एकं स्वयंज्योतिरनन्यमव्ययंस्वसंस्थया नित्यनिरस्तकल्मषम् । ब्रह्माख्यमस्योद्भवनाशहेतुभि:स्वशक्तिभिर्लक्षितभावनिर्वृतिम् ॥
(परमात्मा जो एक है, स्वयं ज्योति स्वरुप है, अनंत है, अव्यय परिवर्तन रहित है, अपनी स्थिति से भक्तों के पापों नष्ट करता है, उसका नाम ब्रह्मा है, इस संसार की रचना और विनाश के हेतुओं से अपने अस्तित्व का प्रमाण दे रहा है और भक्तों को सुखी करता हैं।)
[श्रीमद्भागवत पुराण: 10: 70: 5]
अथाप्लुतोऽम्भस्यमले यथाविधि क्रियाकलापं परिधाय वाससी।
चकार सन्ध्योपगमादि सत्तमो हुतानलो ब्रह्म जजाप वाग्यत: ॥
(और निर्मल जल में स्नान करके यथा विधिक्रिया के साथ दो वस्त्र धारण करके संध्या की विधि की और श्रेष्ठ श्री कृष्ण ने हवन किया और मौन होकर गायत्री का जाप किया।)
[श्रीमद्भागवत पुराण: 10: 70: 6]
स धयान पथमाविशय ..... ब्रह्मा सनातनम।।
तत: उत्थाए .....तस्थिवान।।
तत: सहस्त्रविप्राणं .....वाचयाममास माधव:।।
श्रीकृष्ण नियम से स्नान आदि करके गायी मंत्र जाप, दैनिक संध्या और यज्ञ करते थे।
[शिवपुराण: महाशांतिपर्व: अध्याय 52: 2, 7, 8]
महाभारत में श्रीकृष्ण ईश्वरभक्त और मानव।
महाभारत में जगह जगह इसका वर्णन है कि श्रीकृष्ण स्वयं, संध्या उपासना करते थे। देखें महाभारत, उद्योग पर्व, 20-4 और 22-1.
महाभारत, सभापर्व, अध्याय 14, श्लोक 67 में श्रीकृष्ण युधिष्ठिर से कहते हैं कि महाराज हम जरासंध के भय से पीड़ित होके मथुरा छोड़ कर द्वारकापुरी चले गए थे।
अब प्रश्न ये उठता है कि क्या भला ईश्वर भी किसी से डर सकता है?
महाभारत में श्रीकृष्ण केवल एक महान मनुष्य।
महाभारत के मौसल पर्व में लिखा है कि श्रीकृष्ण जब योग निद्रा में लेटे थे, तो जरा नामक शिकारी ने शिकार समझ कर उनके पैर के तले में तीर मारा जिससे घाव हो गया जिससे उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गयी।
यंहा प्रश्न यही है कि अगर वह ईश्वर थे तो मर कैसे सकते है और वो भी इतने तुच्छ प्रकार से कि एक शिकारी जंतु समझ कर उन्हें मार दे। देखिए महाभारत : 16 : 4: 23 - 24.
महाभारत के अश्मेध पर्व के अनुगीता पर्व जिसे उत्त्तर गीता भी कहते है में लिखा है कि जब अर्जुज ने श्रीकृष्ण से कहा कि उसे दुबारा रणभूमि में दिया गया गीता का ज्ञान दीजिए तो श्रीकृष्ण कहते हैं कि वह ज्ञान तो परब्रह्म ने उन्हें उसी समय, अनुभूति व योग की स्तिथि में दिया था इसलिए वह ज्ञान मैं अब दुबारा तुम्हे नहीँ दे सकता।
यंहा प्रश्न ये है कि कृष्ण को तो लोग स्वयं परब्रह्म कहते हैं, तो उन्हें अपना ही दिया ज्ञान याद कैसे न था। बल्कि इन श्लोको में तो वह ईश्वर की तरफ इशारा कर रहे हैं। अगर कृष्ण ईश्वर का अवतार या रूप होते तो उनके लिए तो इसे याद रखना बहुत आसान था क्योंकि वह 64 कला और 14 साइंसेस के ज्ञाता थे। देखिए महाभारत : 14:16:11 - 13.
एक अन्य श्लोक में देखिए कि उन्हें मनुष्य ही बताया गया है:
यो वै कामान्न भयान्न लोभान्नार्थकारणात्। अन्यायमनुवत्र्तेत स्थिरबुद्धिरलोलुपः। धर्मज्ञो धृतिमान् प्राज्ञः सर्वभूतेषु केशवः।।
अर्थात इस पृथ्वी पर समस्त मनुष्यों में कृष्ण ही धर्म के ज्ञाता, परम धैर्यवान और परम बुद्धिमान हैं।
(महाभारत उद्योग. अ. 83.)
गीता में श्रीकृष्ण।
कई सनातनी विद्वान यह मानते हैं कि गीता में मिलावट हुई है
जैसे स्वामी दयनानंद सरस्वती। गीता में 700 श्लोक है जबकि युद्ध भूमि में चल रहे युद्ध में इतना लंबा ज्ञान देना असम्भव है और उसका औचित्य भी नही है। गीता में ऐसे श्लोक भी है जिनका युद्ध से कोई सरोकार नही और जो युद्ध के प्रसंग या पृष्ठभूमि से संबंधित ही नहीं है।
कुछ लोग 70 श्लोकी बाली गीता को मानते है जिसमे 700 नहीं केवल 70 श्लोक है जो बाली से पिछली सदी में पायी गयी थी। दूसरी ओर ब्रह्मकुमारी वाले मूल गीता को ही झूठ का एक पुलिंदा मानते हैं।
गीता अक्सर कृष्ण को ईश्वर घोषित करने पर उतारु हो जाती है। गीता में स्वयं कृष्ण बार बार परब्रह्म यानी परमेश्वर को सर्वोच्चय बताते हैं। पर फिर कई जगह स्वयं को ही सर्वोच्चय बता देते हैं।
गीता में ईश्वर के द्वारा कृष्ण के मुंह से बुलवाए ईश्वरीय वचन नहीं हो सकते क्योंकि ईश्ववाणी हमेशा से ही केवल वेदों को माना जाता है।
सम्पूर्ण गीता कृष्ण के अपने वचन भी नहीं हो सकते क्योंकि वेद और श्री कृष्ण का अस्तित्व इसी बात की पुष्टि करते हैं कि ईश्वर का अवतार कोई मनुष्य नहीं हो सकता और श्री कृष्ण केवल एक ईश्वर भक्त महामानव थे। गीता जंहा जंहा श्रीकृष्ण को ईश्वर घोषित करने पर उतारू है, वंहा गड़बड़ी है।
वेदों और महाभारत आदि के गहन अध्ययन से यही पता लगता है कि ये श्री कृष्ण के वचन थे और जंहा जंहा उन्हीने स्वयं को ईश्वर कहा है या तो वो मिलावट है या उनका अर्थ गलत किया गया है। ऐसे श्लोकों में श्रीकृष्ण ईश्वर का विचार प्रकट कर रहे है क्योंकि वो ईश्वर से निकटता के कारण उसका संदेश अपने शैली में दे रहे है।
गीता में ईश्वर, श्रीकृष्ण के माध्यम से कहते है कि धर्म की हानि पर मैं स्वयं को सृजता हूँ अर्थात निर्माण करता है। यंहा प्रश्न वही है कि ईश्वर तो पहले से अजन्मा विद्यमान है और वो भी निराकार तो वो कैसे दुबारा सृजन कर सकता है। वास्तव में इसका अर्थ है कि ईश्वर कृष्ण के माध्यम से कहलवाता है कि मैं अपने संदेश एवं सत्पुरुषों अर्थात महा आत्माओं को धर्म का अत्यधिक ह्रास होने पर सृजता हूँ और उन्हें धर्म की पुर्नस्थापना के लिए धरती पर अवतरित करता हूँ।
गीता में देवी-देवतावाद का निषेद्ध किया गया है।
देखें 7:20 और 7:21.
गीता में निराकर परमेश्वर का उल्लेख किया गया है।
देखें 13:14, 13:15, 15:4, 15:17, 17.23, 18:46, 18:61, 18:62.
ईश्वर सर्व भुतानाम हृदेशे अर्जुन तमेव शरणं गच्छ सर्वभावेश भारत। तत्प्रसादतपराम शांति स्थानम प्राप्स्यसि शाश्वतम।।
ईश्वर प्रत्येक प्राणी, जीवित वस्तु के हृदय में निवास करता है। केवल उसी की शरण में सम्पूर्ण भाव से जाओ। केवल उस की दया से, तुम सर्वोत्तम शांति और अनंत का स्थानवास पा लोगे।
[गीता:18:61-62]
गीता में परब्रह्म अपने वचन श्रीकृष्ण के मुख से बुलवाता है।
देखें 7:22, 7:23, 7:24, 7:25, 10:3.
अव्यक्तं व्यक्तिमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः ।
परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम् ॥
मेरे अति उत्तम अविनाशी और परम भाव को न जानते हुए, मुझ न दिखाई देने वाले पावन परमेश्वर को बुद्धिहीन, मनुष्य रूप प्राप्त किया हुआ मानते है।
[गीता: 7.24]
गीता में उल्लेखित अवतारवाद का अर्थ।
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानि भर्वति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।
हे भारत, जब जब धर्म की हानि होती है मैं अपने आप का सृजन करता हूँ या स्वयं को सृजता हूँ।
(प्रचलित अर्थ: मैं धरती पर मनुष्य का रूप लेके धर्म की पुनः स्थापना और दृष्टो का संघार करने आता हूँ।)
(आर्य सामजी व्याख्या: श्रीकृष्णा कहते है कि मैं अपनी सृष्टि करता हूं अर्थात परमात्मा से मांग कर जन्म लेता हूँ।)
{वास्तविक अर्थ: यंहा सृजन का अर्थ ईश्वर द्वारा स्वयं के बनाए नियमों, आदेशों , संदेश एंव सत्पुरुषों की स्थापना है यानी ईश्वर अपने मार्गदर्शन को सृजता है धर्म की पुर्नस्थापना के लिए।}
[गीता:4:7]
● मुस्लिम धर्मावम्बली क़ुरान में ऐसी ही आयी एक आयत के अंतर्गत रखकर इस श्लोक को समझ सकते हैं। इस आयत में शाब्दिक तौर पर ख़ुदा के अपने फ़ैसले के साथ आने की बात कही गयी है। स्पष्ट है कि इस्लाम अनुसार खुदा धरती पर नहीं आता और न ही उसका कोई अवतार लेके आता है।
Quran 9:24: Say, If your fathers and your sons and your brothers and your spouses and your clan and the wealth you have earned and the trade you apprehend will recede and the homes you like are dearer to you than Allah and His Messenger and Jihad in His way, then, wait until Allah comes with His command. Allah does not lead the sinning people to the right path (Mufti Taqi Usmani Sahab)
Quran 89:22: And comes your Lord and the Angels in rank upon rank/(जब क़यामत आयेगी) तुम्हारा रब आएगा और फ़रिश्तें भी जो पद दर पर होंगे.
बाकी अवतार के सही अर्थ जानने के लिए अन्य ब्लॉग पढ़िए।
https://ekambraham.blogspot.com/2020/08/blog-post_84.html?m=0
https://ekambraham.blogspot.com/2020/06/blog-post_30.html?m=0
No comments:
Post a Comment