Saturday, 24 September 2022

मुहम्मद साहब के नबी होने के तार्किक प्रमाण और घटनाएं

 


मुहम्मद साहब के नेक, सच्चा और नबी होने के तार्किक प्रमाण और घटनाएं।  नबी की दूरंदेशी, भविष्यवाणीयां और चमत्कार।  उनके अंतिम नबी और पुत्र मृत्यु के पीछे के कारण.

 

नबी और कुरान की कही एक एक बात सच साबित हुई.

 

मुहम्मद साहब ने पहले ही दिन से आने वाले वक्त में क्या होने वाला है, किस काम का क्या नतीजा निकलेगा, कौन क्या करेगा जैसी अनेकों संकेत देते हुए चले जो लफ्ज़ ब लफ्ज़ सही साबित होती गए जैसे:-

 

■   कुरान की 111वें अध्याय सुरह अल मसअद (तब्बत यद्दा अबी लहन्बिव वत्त्ब) में अल्लाह ने फरमाया है कि अबु लहब के दोनों हाथ टूट गए, उसका माल उसके काम न आया, वो जहन्नुम में जलाया जायगा, उसकी बीवी के साथ भी ऐसा ही मामला होगा, उसके गले भी रस्सी का फंदा है.  यानी कुरान ने उसके बर्बाद होने की पेशंगोयी की थी.  जैसे आज भी हाथ टूटने की बद्दुआ दी जाती है या कहावत कही जाती है जिसका अर्थ बर्बाद होने से या बेकाम आदि होने से होता है।  यह सुरह मक्की है और 622 AD में नाजिल हुए थी.  अबु लहब से मुशरिक और मक्क्वासी कहते थे कि तुम ईमान ले आओ और मुस्लिम बन जाओ. तुम्हारे ऐसा करते ही यह मुहम्मद सल्ल. जो तुम्हारे बारे (अल्लाह की तरफ से भविष्यवाणी) में ऐसी बात कह रहा है, इससे वो गलत साबित हो जायगी, उसकी नबूवत भी और उसकी अल्लाह की किताब भी.  अबु लहब चाहता तो एक पल में इस्लाम कुबुल करके अल्लाह और नबी को गलत साबित कर सकता. मगर उसने ऐसा नहीं किया. क्योंकि ऐसा होना ही नहीं था। अल्लाह को मालूम है कि कौन क्या करेगा। इसीलिए अल्लाह ने ये बात नबी के ज़रिए बता दी गई जो क़ुरान में दर्ज हुई।  यंहा तक की अबु लहब की मृत्यु 624 AD में हो गयी और वो कुफ्र की हालत में ही मरा. यह प्रमाण है की कुरान और नबी दोनों सच्चे है और अल्लाह की तरफ से है.

■ कुरान (30:2-4) ने कहा कि निकटतम भूमि में रूमी (rumu) पराजित हो चुके हैं लेकिन वे अपनी हार के बाद, कुछ वर्षों (sinina) में वापिस विजय प्राप्त करेंगे और उस दिन ईमान वाले खुशी मनाएँगे। इस वक़्त दरअसल रोमन - बाईजेनटाईन (अहले किताब) फारसी साम्राज्य द्वारा तबाह कर दिए गए थे (613-614 AD में ). मगर कुरान (613 AD) ने कहा कि वो जल्दी फिर से उभरेंगे और उस दिन ईमान वाले ख़ुशी मनाएँगे (अहले किताब होने, फारसियो द्वारा अपनी तहज़ीब पर घमंड करने और नबी पर विश्वास पुख्ता होने के नाते). इसका भविष्यवाणी का मक्का वासी यकीन नहीं कर रहे थे क्योंकि क्योंकि हेराक्लियस ने साम्राज्य के विघटन की घोषणा कर दी थी और हर कोई बाईजेनटाईन को मृत्युशैया पर देख रहा था। इसलिए, पैगंबर के विरोधियों ने कुरान की इस भविष्यवाणी का मज़ाक उड़ाया। मगर ऐसा ही हुआ और वो जीते (622-628 AD में प्रथम और अंतिम विजय).

 ■  क़ुरान की आयतें अलग अलग समय में 23 साल में नाजिल हुई। मगर नबी की ज़िंदगी के आखिरी साल में आयतों को उनके संदर्भ और प्रसंग अनुसार एक नए सीकवेन्स में रखा गया। कुछ आयतें किसी सूरह की शुरुवात में, किसी के अंत में और किसी के बीच में रखा गया। इन सभी जगह कुरानिक आयतों में एक रब्त, लय, ताल, हमहांगी है। अगर ये किसी इंसान का कलाम होती तो इनको 23 साल पर बाद जब इस तरह रेसीक्वेंस करा जाता तो वो इस तरह फिट ही नहीं होती। इस रीसीक्वेंसिंग न उन्हें बेजोड़ बना देना, यह किसी इंसान का काम हो ही नहीं सकता।


■ क़ुरान में आये 19 और 7 के कोड्स भी यही साबित करते हैं कि ये इंसानी दिमाग से परे की चीज़ है।

 

■   मुहम्मद साहब फतह मक्का से पहले लगभग 20 साल तक तब्लीग करते रहे और कहते रहे कि एक अल्लाह को मान लो, उसके खिलाफ न जाओ, उसकी बात न ठुकाराओ, उसका अज़ाब आएगा और तुम सब बर्बाद हो जाओगे, अभी भी वक़्त है ईमान ले आओ. उन्होंने पहले दिन से ही लोगों को ये कहा कि मेरी बात मान लो,  मैं सच कह रहा हूं, मुझे झुठा मानने वाले बर्बाद और असफल हो जाएंगे, यही अल्लाह हुकुम है, इस्लाम को यंहा आना है, एकेश्वरवाद छा जाना है, वक्त रहते संभल जाओ।  उन्होंने अमल की बुनियाद पर मक्कावासीयों के तख्ता पलट होने की भविष्यवाणी की। उनके दुश्मन उनकी बातें  सुनके हंसी उडाते थे कि ये मुहमम्द तो जागते हुए ख्वाब देखता है। और फिर आखिर यही हुआ। अल्लाह और नबी का इंकार करने वाले बर्बाद हो गए, उनकी जड़े उखड गयी, उनका बनाया हुआ बातिल निजाम ढेह गया. इनके हाथो से सत्ता भी गयी और रसूख भी। आखिरत का अजाब तो बचा है ही। इसके अलावा उन्होने अल्लाह और सत्य को स्वीकारने वालों के लिए भी कहा की आखिरत और इस ज़िंदगी में तुम ही कामयाब होंगे, दुनिया तुम्हारे कदमों मे होगी और तुम ही सबसे ऊपर होगे। ये भी हुआ।  उनकी कही एक एक बात सच साबित हुई.  ये सब बातें कुरान में लिखी हुई है की आपने किस तरह, किन अल्फाज़ में लोगों को ऐसे पैगाम पहुचायें।  और कुछ ही समय में कुरान की कही बातें एकदम सही साबित हुईं।


■   फतह मक्का से पहले जब मुस्लिम एक बड़ी ताकत भी नहीं बने थे, उन्होंने फारस, रोम, मिस्र आदि बेहद बड़े और ताक़तवर राज्यों के ज़ुल्म पसंद बादशाहों को खत लिख कर उन्हें भी यही संदेश दिया कि सत्य स्वीकार कर लो वरना तुम्हारा राज्ये तो रहंगे तो मगर तुम्हारी हुक्मरानी नहीं। कुछ साल बाद यही हुआ और एक रेगिस्तान की छोटी सी ताकत रहित कौम ने आधी दुनिया की धरती को जीत लिया और लोग इस्लाम से मुतासिर होते हुए इस्लाम अपनाते हुए चले गए. अगर नबी झूठे होते या उन्हें भविष्य में होने वाले वाक्यात का इतना यकीन नहीं होता तो वो ये खत फतह मक्का के बाद या बेहद ताकतवर क़ौम हो जाने के बाद लिखते।

 

■   मुहम्मद साहब के माँ और बाप बचपन में ही रुखसत हो गए थे.  आपके दादा अबु मुतल्लिब भी जल्द ही इन्तेकाल कर गए थे.  आपकी परवरिश करने वाले चाचा अबु तालिब भी मुहम्मद नबूवत मिलनेके कुछ अरसे बाद ही चल बसे थे.  यानि की आपका कोई सरपरस्त आपके साथ ज़्यादा नहीं रह सका.  मुहम्मद साहब खुद भी पढ़े लिखे नहीं थे.  इसके बावजूद आपका इल्म, दूरंदेशी, हिकमत इतनी थी जिसका कोई दूसरा सानी नहीं हुआ.   ये गुण इसका प्रमाण है की यह सब आपने दुनिया से नहीं बल्कि दुनिया बनाने वाले से हासिल किये है.

■  कुरान में ह. युसूफ के वक़्त के हाकिम को मलिक और ह. मुसा के वक़्त के हाकीम को फिरोन लिखा गया है क्योंकि फिरोन लफ्ज़ बाद में इस्तेमाल में आया था. सातवीं शताब्दी में जब कुरान अवतरित हुआ, तब अरब में यह मिस्र के बारे में इतना बारीक ज्ञान ज्ञात नहीं हो सकता था, ये तो हमें आज मालूम पड़ता है। ये कुरान का मोजज़ा है. नबी को ये ज्ञान कोई इंसान नहीं दे सकता था.     

 

मुहम्मद साहब के सच्चे होने के प्रमाण.


■   एक बार मक्का में नबी एक पहाड़ी पर चढ़ कर बोले, ऐ लोगों अगर मैं कहूँ कि पहाड़ी के इस ओर एक फौज तुम पर हमलावर होने को तैयार खड़ी है तो क्या तुम मुझ पर यकीन करोगे.  लोगों ने कहा कि बेशक क्यूंकि हमने तुम्हे हमेशा सच्चा पाया है.  तो नबी ने कहा कि मेरी बात मानों मैं अल्लाह का रसूल हूँ और तुम्हें आगाह करता हूँ, अल्लाह के उस अजाब से जो तुम्हारे सामने खड़ा है.  नरक की आग से बचो.  अल्लाह से  डरो.  अल्लाह एक है और सिर्फ उसी की इबादत करो. फिर यही हुआ और अज़ाब आया.  यह प्रमाण है कि आप जैसे नबूवत से पहले सच बोलते थे, वैसे ही नबूवत के बाद भी सच ही बोलते थे. कभी झूठ न बोलने वाला इंसान क्यों ऐसी कोई झूठ बात बार बार बोलेगा कि लोग उसे पागल, सनकी, शायर, जादूगर वगैरह कहने लगे और उसकी ज़िन्दगी इस झूठ की वजह से लगभग 20 साल तक परेशानियों से भर गयी.  यह बात कोई झूठ नहीं बल्कि सच ही हो सकती है. सत्य के लिए ही इन्सान अपना सब कुछ न्योछावर कर सकता है.   

 

■   नबी पर जब पहली वही आई थी तो आप इतना डर गए थे की गारे हीरा से निकल कर जब अपने घर पहुंचे तो गर्मी के मौसम में भी काँप रहे थे. जिब्राएल से मुलाकात की वजह से आपका दिल पहली बार ऐसे अजीब वाकया पेश आने की वजह से खौफज़दा हो गया था. ह. खदीजा ने आप पर कम्बल डाल दिया और कहा की आपको कुछ नहीं होगा क्यूंकि आप तो मजूलूमों की, गरीबो की मदद करते हो. इसके बाद कई दिनों तक आप गारे हीरा में नही गए.   यह वाकया यहूदी लेखक लेजली हज़ेलटन ने भी अपनी किताब में लिखा है. इतने दिनों से आप गार में अकेले जा रहे थे, चिंतन करते थे, मनन करते थे.  अगर नबी जूठे  होते तो एक दिन गार से निकलते ही कहते कि मुझसे मिलना फरिशता आया था, मुझे ज्ञान देकर गया है और मैं अब खुदा का नुमाइंदा हूँ इसलिए मेरा हुकुम सुनो. पर आपसे नहीं किया बल्कि बिलकुल नेचुरल रेएक्शन दिया.  यह आपके सच्चे और नबी होने का प्रमाण है. इसका अर्थ है कि न तो वह बनावटी थे, न ही पाखंडी और न ही धोखेबाज़.


● नबी के जब बेटे की बचपन में ही मौत हो गयी थी तो उसी दिन सूर्यग्रहण हुआ। लोगों ने इसे उसी दुख की निशानी माना। इस पर आपने लोगों को समझाया कि इसका किसी को मौत से लेना देना नहीं है बल्कि यह तुम्हारे रब की निशानियों में से एक है यानी प्रकृति का एक भौतिक नियम है। अगर आप धोखेबाज़ या झूठे होते तो लोगों को बेवकूफ बना देते यह कह कर की हां यह मेरी वजह से हुआ है। 


● पैगंबर ने दुनिया के अंत के बारे कुछ संकेत दिए थे कि ये कब करीब होगा. हदीसे जेब्रील में आपने कहा था कि जब गुलाम लड़की अपनी मालिक को जन्म देगी (अर्थात दासता का आधिकारिक उन्मूलन, जो लगभग आधी सदी पहले हो चूका है) और नंगे पांव रहने चरवाहे ऊंची इमारतों के निर्माण में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे (ये भी आधी सदी पहले शुरु हो चुका है)। क्या 1400 साल पहले कोई दासता के खात्मे और ऊँची इमारतो के मुकाबले के बारे में सोच सकता था. आपकी और भी कई भविष्यवानियाँ सच हो चुकी है.         

 

नबी की जुबान से निकली बात पर दुश्मनों तक को पूरा यकीन होता था। 3 वाकयात:

अबू लहब के बेटे उतयबा ने नबी से बहुत मुंह जोरी करी और फिर आप पर थूका जो आप पर नहीं पड़ा और आखिर में नबी को औल फ़ौल बकता हुआ चला गया। इस पर नबी ने कहा कि अल्लाह तुझ पर अपने कुत्तों में से एक कुत्ता मुसल्लत कर देगा। अबू लहब ने जब यह सुना तो वो थरथरा गया कि ऐसा ही होगा। दोनों बाप बेटे और काफिला शाम के तिजारती सफर पर गए और रात को जंगले में ठहरे। अबू लहब को यह बात याद थी इसलिए उसने सबसे कहा कि सोते हुए एक घेरा बना कर मेरे बेटे को बीच में सुला दो ताकि उसकी हिफाजत हो सके, क्योंकि मुहम्मद ने यह बात कही थी। लोगों ने ऐसा ही किया और जागना शुरू कर दिया मगर फिर सभी को नींद आ गई और तभी एक शेर आया  और किनारों वालों को छोड़कर बीच में छलांग लगा दी और उसके बेटे की गर्दन तोड़ दी।  इसके बाद अबू लहब यही कहता फिरता था कि मुहम्मद ने मक्का बैठकर मेरे बेटे को वहा मरवा दिया।

उबई  बिन खलफ ने एक बार मुहम्मद साहब को कहा कि मैं तुम्हारा कतल कर दूंगा। इस पर नबी ने कहा कि इसके उलट तुम मेरे हाथों मारे जाओगे। जंगे उहद में नबी ने एक नेज़ा उबई की तरफ फेंका जो उसके गले पर खराश डालता हुआ गया। उबई  ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि मुहम्मद ने मुझे कतल कर दिया। लोगों ने समझाने की कोशिश करी मगर वो यही कहते कहते बेहोश हो गया कि  मुहम्मद ने ऐसा कहा था और जब उसे होश आया तब भी यही चिल्लाता हुआ उठा और दहशत में मर गया।

उबई  बिन खलफ के भाई उमयया बिन खलफ को साद बिन माज ने बता रखा था कि मुहम्मद सल्ल. ने एक बार कहा था कि उमयया मुसलमानों के हाथों मार जाएगा। जंगे बदर में जब मक्का से लोग निकले तो उमयया भी जंग की तैयारी कर रहा था तो उसकी बीवी ने उससे पूछा कि तुम्हें याद नहीं मुहम्मद ने क्या कहा था। उसने कहा कि सब याद है इसीलिए मैं एक सबसे तेज ऊंट खरीद कर रखा है, थोड़ी दूर तक जाऊंगा और फिर सबको छोड़ अपने ऊंट उसके साथ भाग जाऊंगा। यानि दोनों को यकीन था कि ऐसा होगा।


1 दूरंदेशी वाकया:

सन  6 हिजरी में नबी ने ख्वाब देखा और उसकी वजह से 1400 साहबा को लेके उमराह करने के लिए मक्का निकले, रास्ते में ही मक्का वालों ने उन्हें रोक दिया। सुलह (सुलह हुदबिया) के लिए मुसलमानों की ओर से हज़रत उसमान को भेजा गया कि मक्का वालों को समझाओ कि मुसलमान लड़ने के लिए नहीं सिर्फ उमराह करने के लिए आयें हैं। उस्मान को आने में देर हो गई इसलिए खबर उड़ गई कि उन्हें शहीद कर दिया गया। उस वक़्त भी अंबेसडर को मारना गलत माना जाता था। नबी ने सभी मुसल्मानो को इकट्ठा करके कहा कि मुझसे बयत करो कि सब जान देने की बयत करो क्योंकि अब लड़ाई होगी और उसमें जान भी जानी हो तो पीछे नहीं हटेंगे। सब ने बयत करी सिवाय एक मुनाफिक के (कुरान में इस बयत का जिक्र है कि अल्लाह उनसे राजी हो गया जिन्होंने बयत करी, इसे बयत ए रिज़्वान कहा जाता है)।  नबी ने बाँया हाथ आगे किया और फिर अपने दाएं हाथ को रख कर कहा कि यह उस्मान का हाथ है, अब उस्मान की भी बयत हो गई। यानि अपने हाथ को उस्मान का हाथ बना दिया, ये गायबाना बयत थी। ये लोगों को बताने के लिए था कि उस्मान जिंदा है। ये लोगों के लिए एक इम्तिहान था और नबी को इसका इल्म भी था कि उस्मान जिंदा है तभी तो उनके बदले बयत करी।


पराये लोग-दुशमन तक नबी के सत्य बोलने, अच्छे चरित्र, सद्गुणों के गवाह थे.

 

नबी के दुश्मन तक उनको सच्चा और नेक व्यक्ति मानते थे जो कभी झूठ नहीं बोलता, कभी फरेब नहीं करता. वे उनकी कही बातों को सच मानते थे. मगर इंकार सिर्फ इसलिए करते थे क्योंकि इकरार करने पर उनका बनाया हुआ ज़ुल्म का निजाम ख़तम हो जाएगा. 

 

■    शाहे मिस्र ने जब आपके दुशमन अबु सुफियान को अपने दरबार में बुलाकर उससे नबी के बारे में सवाल किये तो अबु सुफियान ने मौत के डर से सब सच सच बोला.  कुछ सवाल ये थे कि: क्या उनके खानदान में कोई बादशाह हुआ है? क्या तुम्हारे यंहा पहले किसी ने नबूवत का दावा किया है? क्या उन्होंने नबूवत से पहले कभी झूठ बोला है? क्या उनकी बुद्धि, विवेक और समझ में क्या कोई दोष है? क्या वो अपने किये हुए वादे तोड़ते हैं? अबु सुफियान ने सभी के का जवाब न में दिए.  फिर बादशाह ने कहा कि अगर कोई उनके पूर्वजों में राजा हुआ होता तो  हम यह कह सकते थे कि उन्हें राज पाट की चाह है, मगर ऐसा नहीं है. बादशाह ने आगे कहा कि इससे पहले वंहा किसी ने नबूवत का दावा नहीं किया है सो वो किसी की नक़ल नहीं कर रहे हैं.  इसके बाद कहा कि जिसने पहले कभी झूठ नहीं बोला वो अब भी झूठ नहीं बोलेगा, क्योंकि उनके चरित्र में कोई दोष भी नहीं हैं इसलिए वो  व्यक्ति सच्चे है और ईश्वर के  दूत हैं.  बादशाह से ऐसी बातें सुन कर अबु सुफियान को बहुत अचम्भा हुआ और कुछ वक़्त बाद ईमान लाया. फिर यह वाकया उन्होंने बार बार बयान किया कि उस दिन क्या क्या सवाल जवाब हुए थे. आइन्दा जंगों में अबु सुफियान ने मुस्लिमों के हौसलों को अपने तकवे और दीनी इल्म से बढ़ाया और जंगे जितवाई.

 

■   एक बार जंगे उहद में एक मुशरिक के गले से छूता हुआ तीर खरोंच देते हुए निकल गया.  मगर वो आदमी सिर्फ देहशत में ही मर गया, इस इम्प्रेशन में कि मुहम्मद सल्ल. ने कहा था कि तुम्हारा अंत तय है. 

 

■   डेढ़ हज़ार साल पहले पूरी दुनिया में गुलामी आम थी. अरब में भी गुलाम बेचे और ख़रीदे जाते थे.  एक बार गुलामों के व्यापारियों ने एक बच्चे को अगवाह करके बेच दिया था.  वो बच्चा हज़रत खदीजा के खानदान वालों ने खरीद लिया था. जब मुहम्मद साहब की ह. खदीजा से शादी हुई तो उन्होंने इस गुलाम को तोहफे में आपकी खिदमत में पेश कर दिया था. इस गुलाम का नाम ज़ैद बिन हारिस था.  मुहम्मद साहब इनका बहुत ख्याल रखते हैं और इनसे बहुत लगाव रखते थे.  बाद में बहुत सालों के बाद जब ज़ैद के घरवाले उन्हने ढूढ़ते ढूंढते हुए आते है तो वो ज़ैद को पहचान लेते है, ज़ैद भी उन्हें पहचान लेते है क्यूंकि याददाश्त में पुराने नैनो नक्श अभी भी बैठे होते है.  एक दुसरे को देख कर सभी बहुत रोते है.  फिर घरवाले मुहम्मद साहब से ज़ैद को वापिस खरीदने के लिए मुंह मांगी रकम देने की पेशकश रखते हैं.  मुहम्मद साहब कहते हैं अगर ज़ैद आपके साथ जाना चाहे तो बेशक ऐसे ही ले जाइए. ह. ज़ैद ने कहा और मुहम्मद साहब को छोड़ कर जाने से मना कर दिया. बहुत कोशिश के बाद भी ज़ैद ने कहा कि वो मुहम्मद साहब की खिदमत में ही रहेंगे.  घरवालों को मजबूरन उन्हें वहीँ छोड़ना पड़ा मगर ये फैसला हुआ की घरवाले और ज़ैद मिलते जुलते रहंगे.  ह. ज़ैद का ऐसा व्यवहार देख कर मुहम्मद साहब बहुत खुश हुए और लोगों क बुलाकर कहा की आज से यह मेरा बेटा है और मेरी वसीयत का हकदार.  यह वाक्य नबूवत मिलने से पहले का है. साथ ही यह आपकी नेक दिली और रहमत की निशानी है. जो लोग मुहम्मद साहब के चरित्र पर झूठे इलज़ाम लगते हैं, उनके लिए यह जवाब है.

■  नबी को अपने मकसद से हट जाने के लिए बड़े से बड़े ऑफर किये गए जैसे अपना एक इलाका लो, सरदारी ले लो, दौलत से लेके औरत हर चीज़ जो चाहिए वो ले लो. मगर आपने कुछ भी नहीं लिया और अपने काम में लगे रहे।

 

मुहम्मद साहब की दूरंदेशी और भविष्यवाणीयां।

 

■   ताइफ़ में जब उन्हें अल्लाह का पैग़ाम देने पर पत्थरों से मार मार कर लहू लुहान किया गया तो उन्होंने अल्लाह की तरफ से भेजे गए फ़रिश्ते को उन पर पहाड़ गिराने की बजाए यह कहा कि नहीं इनकी आने वाली नसलें ईमान लाएंगी और ये हुआ भी।

 

■   खंदक की जंग में जब नबी ने एक अटूट चट्टान पर 3 वार करके उसे तोड़ा तो उसमें से 3 बार चिंगारी निकली थी जिस पर नबी ने मुस्कुरा कर साहाबा को कहा कि अल्लाह ने तुम्हे सीरिया, पर्शिया और यमन पर फतह दी है। कुछ वक्त बाद यही हुआ।

■ एक सहाबी ने एक बार मुहम्मद साहब के हक़ में, गवाह न होने के बावजूद, गवाही दी थी क्योंकि वो अच्छी तरह जानते थे कि नबी झूठ कभी नहीं बोलते थे। उन्होंने बाद में नबी से कहा कि मुझे आपकी बातों पर इतना यकीन है कि मैं आख़िरत पर ईमान लेके आया हूँ, फिर ये तो दुनियावी बातें हैं। इस नबी ने कहा खुश होकर कहा था कि आज से तुम्हारी गवाही 2 के बराबर शुमार होगी। नबी के जाने के बाद जब क़ुरान के लिखिति नुस्खें ढूंढे जा रहे थे तो एक नुस्खे के साथ 2 लोगों की गवाही चाहिये होती थी कि यह नबी का ही लिखवाया हुआ है। ऐसे ही एक नक्शा उन सहाबी के पास निकला था और कोई दूसरा गवाह मौजूद नहीं था। इस पर उन सहाबी ने सबको याद दिलवाया कि मेरी गवाही नबी ने 2 लोगो के बराबर ठहराई थी।


आखिरी नबी के होने के प्रमाण

 

ज्ञात इतिहास से पता चलता है कि बाज़ वक़्त नबी के बेटा भी नबी होता था.  मगर मुहम्मद साहब के तीन बेटे पैदा हुए और तीनों बचपन में ही फौत हो गये थे.  वैसे ही जैसे उनके अभिवाहक भी अधिक न जी सके। उनकी केवल बेटियां जी सकी। बेटो से अधिक पैदा भी बेटियां हुई। खुदा को आपके बेटों के ज़रिये आपकी नस्लें बढ़ाना मंज़ूर नहीं था.  क्या हुआ होता अगर उनका एक भी बेटा ज़िंदा रह गया होता उनके बाद? क्या उनके बेटे के हाथ मे बागडोर आती? क्या उन्हें भी नबी मान लिया जाता? ऐसे बहुत से प्रश्न है जिन पर अल्लाह ने पूर्ण विराम लगा दिया.  इस तरह उनके बेटे की नबूवत आदि या उनके आखिरी नबी होने पर उठने वाले प्रश्नों को जड़ से खत्म कर दिया। आपके आखिरी नबी होने का ये भी एक संकेत था की बस अब न तो कोई नबी हो सकता और न ही आपका वारिस. 

 

अंतिम नबी क्यों? उनके बाद कोई नबी क्यों नहीं?

 
हर चीज़ की एक शुरुवात होती है और एक अंत। जो आरम्भ हुआ है वो समाप्त भी होगा। दुनिया में मानवता की शुरआत में अगर पहला नबी आ रहा है तो दुनिया मे मानवता के अंत मे आखिरी भी आयेगा। कम से कम एक बार तो ईश्वर अपना संदेश पूर्ण रुप से स्थापित करेगा पूरी मानवता के लिये। वैसे भी अगर कोई मार्किट बंद होने वाली तो हर कंपनी उसमे अपने प्रोडक्ट भेजना बंद कर देती है बल्कि वपिस भी मंगवा लेती है क्यूंकि अब इसका फायदा नहीं होने वाला।

 

नबी के चमत्कार


इतिहास हदीस के बराबर प्रामाणिक नहीं मानी जाएगा. वैसे इतिहास यानी तारीख और सीराह मगहज़ी (बायोग्राफी) में सच भी बहुत होता है बस उनकी सनद  (चैन ऑफ नरेशन) आदि उतनी शक्तिशाली नही होती। जैसे क़ुरान हदीसो से अधिक प्रमाणिक माना जाता है बल्कि सबसे अधिक मगर वैसे तारीख को नहीं माना जाता। ऐसे 300 से अधिक चमत्कारों को पुराने और नए विद्वान मुहम्मद साहब के नबी या दिव्य होने प्रमाणों में जगह जगह रखते है। वैसे इतिहास गवाह है कि धार्मिक महापुरुषों के साथ ऐसे चमत्कारी वाकये अक्से उनके ग्रंथो में या उनके अनुयायियों की बातों में उप्लब्ध होते है जिससे ईसा, महावीर, बुद्ध, राम, कृष्ण आदि कोई अछूता नही।

 

प्रश्न-उत्तर:  

मूसा और हाथ वाली बात शायद ईसाई और यहूदी ग्रन्थों या बाइबिल में होगी?  मुझे नहीं लगता क़ुरान में है। हो सकता है ये कोई प्राचीन कहावत हो। अरब मिस्र या इब्राहिमिक मज़हबों में कहावत समान होना कोई अचंभे की बात नहीं। ये फिरौन और अबु लहब दोनो के लिए इस्तेमाल हो सकती है। क़ुरान में और दूसरे धर्म ग्रंथों में भूतकाल में बात कही जाती है जो भविष्यवाणी के लिए प्रयोग होती है।

 

Tuesday, 13 September 2022

क्या दूसरे धर्मों के चिन्हों का प्रयोग उनके अकीदों की ताईद है?

 



इसाइयों ने अपना धर्म चिन्ह सलीब (क्रॉस) को बना रखा है क्योंकि उनका मानना है कि यहूदियों ने ह. ईसा को सलीब दे कर क़तल कर दिया था। क्योंकि इस्लाम और कुरान कहता है कि ईसा को सलीब नहीं दी गयी थी इसलिए मुस्लिम इस चिन्ह को अपनी किसी भी चीज़ पर छापने या दिखाने से गुरेज़ करते हैं। उन्हे लगता है कि इन चिन्ह को खुद दिखाना, इसाइयों के अकीदे को समर्थन देना और उनसे सहमत होना हैं। क्या ऐसा गुमान करना वाकई सही है?


सामान्य दलीलें।



1.  अमल का दामोदर नियत पर होता है। ऐसे चिन्ह प्रदर्शित करने की नियत केवल यही होती है कि हर धर्म वाले हमारे साथ आ सके। किसी चीज़ का प्रदर्शन करना, समर्थन या सहमति नहीं होता। अगर उन्होने हमारा कलमा चिन्ह के रूप में लिख दिया तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि उन्होने मुहम्मद साहब को रसूल मान लिया।

2.  अगर किसी इंटर फेथ डायलोग में विभिन्न धर्म गुरुओं के सामने या
पीछे उन्हीं के चिन्ह लगा दिये जाए तो इसे उनकी पहचान माना जाएगा, न कि ऑर्गनाइज़र का अक़ीदा। किसी सर्वधर्म संभाव विषय की किताब में विभिन्न धर्म के विद्वानों के आर्टिकल के साथ उनके ही चिन्ह छपवाए जाएंगे तो ये पब्लिशर का अक़ीदा नहीं माना जाएगा। इसलिए दूसरे धर्म कि पहचान के तौर पर उनका ही चिन्ह प्रयोग होगा, न कि हमारा।

3.  यंहा वर्क के लोगो (सिम्बल) की फ़िलॉसफ़ि समझने की भी ज़रूरत है जो यह है कि ईश्वर जड़ है और उससे बहुत सी शाखाएँ निकली और समय और बदलाव के बाद अलग अलग धर्म बनते चले गए। अगर पेड़ की जड़ एक है तो पेड़ की शाखाएँ भी समान होनी चाहिए। इसलिए एक दिन ये शाखाएँ जिन पर अलग अलग धर्म नुमा फूल (धार्मिक चिन्ह) लगे हुए हैं, ये भी एक हो जाएंगे। यानि ये रीप्रेज़ेंटेशन उनसे सहमति नहीं बल्कि उनकी पहचान ज़ाहिर करने के लिए करी गयी है। भले ही कोई इस फ़िलॉसफ़ि को न माने पर यही सत्य है कि सभी बड़े धर्म ईश्वर के धर्म से निकले है। बुद्ध और महावीर भले ही नास्तिक धर्म मालूम पड़ते हो मगर उनमें अच्छाई, भलाई और मार्गदर्शकों की श्रंखला आदि जैसे कान्सैप्ट यही ईशारा करते हैं।  इतने लंबे समय तक इन धर्मो का जीवित रहना और इन महापुरुषों के इतने अनुयाई होना भी यही स्पष्ट करते हैं कि ये कोई ईश्वर भक्त ही रहे होंगे।  जबकि चार्वाक जैसी स्वार्थी नास्तिक विचारधारा ज़्यादा नहीं चल सकी।

4. 
ह. ईसा खुदा का बेटा माना जाता है।  हालांकि ईसा को सलीब नहीं दी गई थी। संभवतः उनके एक गद्दार शागिर्द को सलीब दी गयी थी और लोगों को खुदा के जरिये ही ऐसा भ्रम करवाया गया था कि ईसा को ही सलीब दी गयी है। इसलिए सलीब देने कि मान्यता होने से बड़ा जुर्म ईसा को खुदा का बेटा मानना (शिर्क) है। जब ईसाई हमारे साथ आएंगे तो इस पर बातचीत भी होगी। हो सकता है वो ईसा को खुदा को बेटा न होने की बात मान ले (जो ज़्यड़ा तार्किक है) और सलीब न देने कि बात न माने (जो तुलनात्म्क रूप से कम तार्किक या प्रामाणिक है), तो क्या यह कम बदलाव होगा? अगर यह सलीब और बेटे वाले जैसे मसले ही हल हो जाये तो फिर वो ईसाई ही कंहा रह जाएंगे, वो तो फिर मुस्लिम ही हो जायेंगे। परंतु जब तक वो हम से अलग हैं, तब तक उनकी पहचान और चिन्ह भी अलग है। वो जब हम जैसे हो जायेंगे तो हमारी पहचान भी एक हो जायगी।  इसलिए तब तक एक दूसरे पर पर कुछ थोपा न जाये और एक दूसरे कि मान्यताओं का सम्मान किया जाये, भले ही उन्हे दिल से गलत समझें।



 
वर्क मुस्लिम के लिए दलीलें।

 

5.  मुस्लिम दूसरे धर्मो के अन्य प्रतिकों को प्रदर्शित करने में कोई हर्ज नहीं समझते जैसे कि.... ॐ, इक ओंकार, धम्मचक्क, ब्रह्माकुमारी समाज का चिन्ह। हालांकि इनमें से अधिकतर के अर्थ भी किसी न किसी रूप में इस्लाम कि शिक्षाओं के विरुद्ध ही हैं जैसे:-  ॐ शब्द को हिन्दू धर्म में बहुत से अर्थों में लिया जाता है जिनमें से कुछ हैं:- यह मंत्र है, कुछ प्रकृति तत्वों का प्रतिनिधित्व है, सृष्टि का सार है और ईश्वर का नाम है आदि। इसी तरह सिक्खों का इक ओंकार शब्द भी इसी ॐ से बना है। बोद्ध धम्मचक्क बुद्ध के धर्म और अष्टांगिक मार्ग को दर्शाता है। वैसे
जैन धर्म के चिन्ह को सिद्धाचक्र (अक्सर परस्परोग्रहोजीवानाम प्रतीक में भी शामिल) कहते हैं जो निर्वाण प्राप्त करने या जीवन चक्र से मुक्ति पाने के लिए पूजा जाता है।  इसके अलावा वर्क लोगों में ब्रह्माकुमारी समाज के चिन्ह को भी प्रदर्शित किया गया है जो ध्यान (में प्राप्त किरणें रूपी ज्ञान) या जीवन चक्र को इंगित करता है। ब्रह्माकुमारी समाज की मान्यताएँ इस्लाम धर्म से तो क्या हिन्दू धर्म के भी विरुद्ध है। इसलिए ऐसी संक्रीण मानसिकता से चले तो हम किसी भी धर्म चिन्ह का प्रयोग नही कर पायंगे और ऐसी स्थिति में किस चिन्ह का इस्तेमाल करेंगे, आवश्यकता पड़ी तो?

6.  इसी तरह महादेव शब्द  का इस्तेमाल कुछ  मुस्लिम ईश्वर के लिए करते हैं जबकि यह शब्द हिन्दू, देवता शिव जी के लिए प्रयोग करते हैं।  इसका अर्थ होता है देवों का देव (सबसे बड़ा देव), महादेव।  देव या देवता की धारणा असल में फरिश्तों के समान हैं बस हिन्दू धर्म उनके अस्तित्व  में मिलावट कर चुका है और उन्हें पूजनीय/उपासनीय बना चुका है। वैसे देव का मूल अर्थ होता है प्रकाशमान या देने वाला। ये मनुष्यों को बहुत सी नयमतें प्रदान करते हैं जो असल में ईश्वर के आदेश पर ही दी जाती हैं वर्ना इनकी अपनी कोई ज़ाती ताकत या हेसीयत नहीं।  इसलिए देने वालों में सबसे बड़ा देने वाला ईश्वर है और कोई नहीं।  तो इस तरह अगर कोई चाहे तो महादेव के अर्थ, ईश्वर से भी ले सकता है क्योंकि वही देवताओं का देवता हैं यानि इन्सानों और देवताओं, दोनों को देने वाला।  


    वैसे उसूलन किसी भी धर्म का कोई सिद्धान्त या शब्द आदि उसी अर्थों में लेना चाहिए जो अक्सर उस धर्म के मानने वाले लेते हैं या उसके ज्ञानीगण। कभी कभी इन दोनों के मतों मे विरोधाभास भी होता है। विरोधाभास कि स्थिति में दोनों में से कोई भी अर्थ लिए जा सकते हैं जो तर्कों या प्रमाणों पर या अक़ल और इल्म पर खरे उतरे। इसलिए यही सबसे बेहतर तरीका है दूसरे धर्मों की किसी धारणा को समझने और स्वीकारने का।  हालांकि दावत या इसलाह के हिसाब से उनके ऐसे अर्थ भी लिए जा सकते है जो उस धर्म के मानने वालों से बिलकुल ही अलग हो मगर उन अर्थों को कोई आधार होना चाहिए, कोई मजबूत तर्क आदि होना चाहिए। यानि सिर्फ अपनी बात उंची करने के लिए उनमें कोई खायानत नहीं करनी चाहिए और आपकी नियत भी सही होनी चाहिए। जैसे पुनर्जन्म वाले मंत्र का अर्थ या कुंताप सूक्त के अर्थ भिन्न किए गए है मगर तार्किक किए गए हैं। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि आपके किए गए अर्थ भले ही तार्किक रूप से उचित हो मगर उनके ग्रन्थों से कुछ जगह विरोधाभासी भी हो जाए, तो इसमें कोई अजीब बात नहीं होगी क्योंकि विभिन्न धर्मों के ग्रन्थों में विरोधाभास कोई नयी बात नहीं हैं जैसे मनुस्मृति में ही मांस को लेकर विरोधाभासी मंत्र हैं। पर बिना किसी आधार के मन मर्ज़ी से हर हर शंभू गीत में आए शिरकीय शब्दों को तौहीद परास्त या अरबी शब्द कबीर और संस्कृत शब्द कवि को संत कबीर नहीं बनाना चाहिए।

7.  अगर आप टूटी ही सलीब लगाते हो तो इसमे कोई परेशानी नहीं। पर अगर कोई ईसाई इस पर टोक दें कि यह टूटा हुआ क्यों है तो आपके पास कोई जवाब न होगा और वो आपसे जुड़ भी नहीं पाएगा क्योंकि आपने लगाया तो उसकी पहचान के लिए ही था कि हम सब साथ है।


आम मुस्लिम के लिए
दलीलें।



8.  मुस्लिम ईश्वर, परमेश्वर, परमात्मा, ब्रह्म आदि शब्द का प्रयोग करते हैं जबकि उनका ईश्वर और
ब्रह्म अवतार लेके ज़मीन पर आता है।  ब्रह्म को ही ईश्वर कहते हैं और तिमूर्ति को भी ईश्वर माना जाता है। ईश्वर को लेके पौराणिकों और आर्य समाजियों की ऐसी बहुत सी मान्यता हैं जो इस्लाम के विरुद्ध हैं। जैसे वो कहते हैं कि ईश्वर सर्वव्याक (यानि वो कण कण में है - हालांकि इसके अर्थ अन्य भी होते हैं या लिए जा सकते हैं) या वो क्षमाशील नहीं है (यानि वो पाप का दंड देके ही रहता है और कभी क्षमा नहीं करता - इसका मत का आधार ज्ञात नहीं है)। ऐसी मान्यताएँ इस्लाम के विरुद्ध हैं। इसलिए मुस्लिमों को ईश्वर शब्द भी नहीं कहना चाहिए क्योंकि यह भी तो उनकी मान्यता का समर्थन या सहमति है। इसी तरह से स्वर्ग, नरक, धर्म आदि शब्द भी प्रयोग नहीं करने चाहिए क्योंकि इन के अर्थों या मान्यताओं में भी अंतर हैं। आपके द्वारा इन शब्दों के प्रयोग से सामने वाले इनसे वही अर्थ समझेंगे जो उनमें प्रचलित हैं।


9.  ईसाई, ह. ईसा को खुदा का बेटा मानते हैं और इसके अलावा उनके बहुत से अकीदे इस्लाम के विरुद्ध हैं। इसलिए अगर हम सलीब कि जगह
ईसा का फ़ोटो (ईसाइयों द्वारा बनाया गए हुलिये के ही फ़ोटो होते हैं, मुस्लिम के नहीं) लगा दे या कोई अन्य ईसाई चिन्ह लगा दें या केवल ईसाइयत नाम लिख दें तो क्या तब ये भी उनके इन अकीदों का समर्थन और सहमति माना जाएगा?  क्या इससे यह माना जाएगा कि हम ने भी ईसा को खुदा का बेटा मान लिया है? इस तरह तो ईसाइयत के हर चिन्ह का प्रयोग शिर्क माना जाना चाहिए, मगर ऐसा होता नहीं है।


Friday, 9 September 2022

क्या इस्लाम दीन को नाफीज़ करने और इस्लामी रियासत बनाने का हुकुम देता है?

 

 

 

इकामते दीन का मतलब 

 

कुरान (42: 13) कहता है कि दीन को कायम करो या रखो (दोनों मायने निकालते हैं)।  इसमें आए लफाज इकामते दीन का मतलब दीन को नाफीज़ करो नहीं है बल्कि दीन को कायम करो है।  यानि दीन पर अमल करो, दीन पर खड़े रहो है।  जैसे नमाज़ कायम करो का मतलब नमाज़ पढ़ो या अदा करो।  इकामत का मतलब कायम करना, हिफाज़त करना होता है और नाफीज़ करना भी होता है। मगर कुरान की इस आयात मे नाफीज़ करने का कांटेक्स्ट नहीं है क्यूंकी किस पर नाफीज़ करना है, यह नहीं लिखा है।  इन्हीं आयतों में मूसा, ईसा की बात हुई हैं तो उन्होने किस पर दीन नाफीज़ किया था? इसका मतलब है जो दीन सबको दिया सो इस पर अमल करो। दीन कई चीजों का नाम है जैसे तलाक, निकाह, नमाज़, ज़कात आदि। आप कैसे ये लोगों पर थोपोगे? नाफीज़ होने की चीज़ें होंगी तो नाफीज़ होगी यानि अगर नाफीज़ करने के लिए होता तो तो कुरान खुद कहता कि फला फला चीज़ें नाफीज़ करो।  दीन में दिये गए ज़्यादातर हुकुम व्यक्तिगत हैं तो वो कैसे नाफीज़ करेंगे?  क्या नमाज़ को मार्किट बंद करके पढ़वाएंग?  यही आयात आगे कहती है कि तफरके मे न पड़ो तो यह अमल की बात हुई, न कि दूसरों पर नाफीज़ करने की। इसलिए यह हुकुम फर्ज़ नहीं है कि दीन कायम करो अगर होता तो उसके अहकाम पर्सनली करने होंगे क्योंकि दीन के अहकाम फर्ज़ है। असल में दीन के हुकुम जो फर्ज़ हैं वो अमल मे लाने है, न कि नाफ़िज़ करने है।

 

क्या इस्लाम मुस्लिमों को अपनी रियासत या इस्लामिक हुकूमत बनाने को कहता है?

 

इस्लाम आगे बढ़कर रियासत  बनाने का हुकुम नहीं देता। पर अगर ऐसी स्थिति आ जाए की रियासत बनानी पड़ जाये तो ऐसे हुकुम अपने आप बीच में आ जाएंगे जो इस्लाम रियासतों के लिए देता है जैसे इन्सानों के लिए व्यक्तिगत हुकुम देता है। रियासत चलाने के लिए उसूल पहले से ही तमाम इन्सानों को व्यक्तिगत तौर पर अमल करने के लिए बताए जा चुके थे।  कुछ उसूल रियासत से संबन्धित होते हैं तो उन्हे मुस्लिम रियासतों को मानना है जैसे चुनी हुई सरकार गिराने और फ़ितना फैलाने से बचना है आदि। इस्लाम की हिदायतें व्यक्तिगत और समूहिक, दोनों तरह की होती है।

 

कुरान (42:38) कहता है कि ‘अमराहुम शुरा बयनाहूम’ यानि (जिन्होने अपने रब का आदेश माना) उनका मामला उनके पारस्परिक परामर्श से चलता है।  यही असली लोकतंत्र है।  कुरान (3:110) कहता है ‘अमरबिलमारूफ़ वाअनिल मुंकर’ यानि (तुम हो वो बेहतरीन उम्मत जो लोगों की भलाई के लिए निकाली गई है) तुम अच्छाई का आदेश देते हो और बुराई से रोकते हो। (कुंतुम खैरा उम्मतिन उखरिजत लिन्नास ता मूरूना बिलमारूफ़ वा तनहवना अनिल मुंकरी)।  यह नाफीज़ करना है।  मारूफ़ का मतलब शरीयत के हुकुम नहीं हैं, बल्कि जानी - पहचानी अच्छी चीज़ें है और मुंकरात का मतलब जानी- मानी बुरी चीज़ें है। रियासत के लिए, ये दोनों कुरानी हिदायतें हैं। कोई भी निज़ाम शुरा वाली आया के खिलाफ नहीं बनाया जाना चाहिए।  यह ऐसा ही है जैसे पैसा कमाना या न कमाना, मेरा इख्तियार है पर अगर कमा लिया तो ज़कात अपने आप नाफीज़ हो जाएगी।

 

सहाबा ने निज़ाम कुरान पढ़ कर नहीं बल्कि ज़रूरत के मुताबिक बनाया था।  ऐसा हादसे पेश आते गए की रियासत बनती गयी। उस समय रियासत बनाने की ज़रूरत थी तो रियासत बनाई। अगर आवश्यकता नहीं होती तो यह रियासत कभी नहीं बनाई जाती।  यानि उस वक़्त अगर कोई आलमी निज़ाम होता तो मुस्लिम उसी में शामिल या ढल जाते।  पहले मदीना फिर मक्का में रियासत बनी। अल्लाह को भी दोनों क़ौमों (मदीना वासी और मक्का वासी) को किसी निज़ाम का पाबंद रखना था ताकि इस्लाम द्वारा शुरू हुआ सिलसिला आगे तेज़ी बढ़ता रहे। 

 

रियासत पर मुस्लिमों से संबंधित कौन से अहकाम की ज़िम्मेदारी है?

 

इकामते सलात का मतलब है नमाज़ कायम करो यानि लोग अपनी अपनी नमाज़ कायम करेंगे। रियासत भी कायम करेगी पर सिर्फ वही अहकाम जो रियासत पर सुन्नत से साबित होते हैं। सुन्नत में इन्हें ढूँढने पर 2 अहकाम मिलते हैं, जो है जुमा और ईदेयन की नमाज़े।  रियासत इनका इंतेजाम करेगी।  यानि सुन्नत यह इजाज़त देती है कि रियासत चाहे तो ये 3 नमाज़े मुस्लिम पर ज़बरदस्ती नाफीज़ कर सकती है और न चाहे तो नहीं करें, मतलब लाज़िम नहीं है पर इख्तियार हासिल है।  वैसे ही जैसे आज सरकारें जनता पर कोई योजना या नियम या आंकड़ें देना लाज़मी कर देती है।  मगर रियासत 5 नमाजों को नाफीज़ नहीं कर सकती क्योंकि वो उनका हक़ नहीं है।  दरअसल जुमा और ईद पर हाकिम या उसके नुमाइंदे को मिंबर और खुतबे का हक़ हासिल है इसलिए ऐसा निज़ाम या निफ़ास किया जा सकता है।  उन्हें ही इसकी जगह वगैरह तय करनी है। 5 नमाज़ तो अकेले इंसान पढ़ सकता है मगर जुमा-ईद अकेले नहीं पढ़ सकता।  रियासत को ज़कात लेते का हक़ भी है, मगर चाहे तो न लें, यानी दोनों इख्तियार हासिल है। अरब में 100 साल तक ज़कात नहीं ली गयी थी।  इसलिए ह. उमर ने कहा था कि ज़कात तो ज़रूर लूँगा।  यह आज के टैक्स की तरह ही लाज़मी चीज़ है जो 2.5%, 5%, 10%, 20% की चार दरों में होता है। ज़ाहिर है ये सब हुकुम मुस्लिम पर ही नाफीज़ होंगे, गैर मुस्लिम पर नहीं। अल्लाह का हुकुम है और इसलिए अल्लाह की बताए हुई सजाएँ भी नाफीज़ होंगी मुस्लिमो पर।  मुस्लिमों को दावत तबलीग़ करने का अधिकार होगा और कोई रोकेग या कोई मुस्लिम पर ज़ुल्मों सितम करेगा तो रियासतत को उन्हें ऐसी रुकवाट खड़ी करने पर उनसे लग सकती है और तलवार भी उठा सकती है। 

 

एक हदीस सुनाई जात है कि बुराई हाथ से नहीं तो ज़ुबान से रोको, अगर ताकत नहीं है तो दिल मे उसे बुरा जानो मगर यह सबसे कमोजर ईमान की निशानी है। इस हदीस को गलत अर्थों में लिया जाता है।  यह अपने दायरे या सीमाओं में लागू करने वाली बात है।  जैसे 50 गुंडों को लड़ाई के बाद मैं नहीं पकड़ सकता या ट्रेफिक लाइट तोड़ने वाले का चालान नहीं काट सकता, ये मेरा इख्तियार नहीं है। यह इख्तियार तो पुलिस वालों का है और उन्हे इस पर अमल करना है। अगर चोर मुस्लिम है तो उसका अल्लाह से अहद था की वो अल्लाह के मुताबिक ज़िंदगी बिताएगा मगर चोरी करके उसने दुनिया और अल्लाह दोनों का कानून तोड़ा है तो उसे सज़ा मिलेगी, अगर किसी भी तरह की रियायत की गुंजाइश नहीं है तो।  अगर संगीन किस्म की चोरी या जुर्म या चोर ने बहुत बड़ी हिमाकत या जुर्म किया है तो उसके हाथ भी काटे जा सकते हैं ताकि समाज में संदेश जाये। यानि चोर और चोरी के हालातों, उनकी प्रकृति आदि पर निर्भर करता है की उसे माफ किया जाये, छोटी सज़ा दी जाये या बड़ी। 

------------------------------------------

 

किसी भी मुस्लिम को उसकी दीन की बुनियादी हिदायतों को मानना फ़र्ज़ हैं, जिसमें सिर्फ इबादतें या हुकुकल अल्लाह ही नहीं बल्कि हुकुकुल इबाद और अखलाकियात से जुड़े हुए तमाम पहलू हैं। अगर लाखों करोड़ों मुसलमान रोज़ किसी न किसी (खासतौर पर गैरों के साथ) के  साथ गलत कर रहे हैं तो क्या उन्हें खुद को मुसलमान कहने का या मुसलमान दिखने का हक़ है? क्या उनकी हरकतें इस्लाम पर दाग नहीं लगा रही?

अगर मुसलमान अपने दीन को ही प्रक्टिअली फॉलो नहीं कर पा रहे (कोई उन्हें हुकुकल अल्लाह और हुकुकुल इबाद और अच्छे अखलाक वगैरह करने से कंही नहीं रोक रहा, चाहे मुस्लिम देश हो या गैर मुस्लिम) तो इसमें माहौल, एनवायरनमेंट वगैरह का क्या दोष? इन सबका वास्ता तो बंदे की अपनी ज़ात से है। समाज तो छोड़िए, वो अपने खानदान, घर, अपने अंदर, बल्कि अपने हर मामलात में इस तथाकथित 'इस्लाम का निज़ाम' नाफ़िज़ करके,  उन सभी मुसलमानों को दिखाना चाहिए जो दुनिया या किसी मुल्क में इसे नाफ़िज़ करना चाहते हैं। पहले खुद अमल करके दिखाया जाए तो दूसरों से उम्मीद करी जानी चाहिए।

इस्लाम का हुकूमती निज़ाम कोई है भी या नहीं, इस पर चर्चा कभी बाद में करंगे. इस पर भी कभी बाद में चर्चा करंगे कि आज का डेमोक्रेटिक सेटअप इस्लाम के खिलाफ है भी या नहीं? इस्लामी निज़ाम की परिभाषा क्या है? उसमें इलेक्शन, सरकार, जुडिशरी, एडमिनिस्ट्रेशन वगैरह बनाने क्या सिस्टम है? इस्लामिक निज़ाम नामक गवर्निंग सिस्टम का स्रोत क्या है? किस जगह से इस पूरे निज़ाम को डिटेल में डेडयूस किया जाता है? जिसे आम मुस्लिम इस्लामी निज़ाम समझता है (नबी, खुल्फा के राशिदून के वक़्त वाला) क्या वो नबी से पहले से ही चला आ रहा था या क़ुरान के साथ आया? ऐसे हज़ारों सवाल हैं, जिन पर चर्चा कर सकते है।
मुसलमानों की मज़हबी किताबों या मदारिस के सिलेबस में आम मुस्लिमों को सेकेंडरी लिटरेचर (न कि क़ुरान और सुन्नत से जो दीन के असल स्रोत हैं) से जिस तरह गैर मुस्लिमों, एक्स मुस्लिमों, मुल्हिदों, शतिमे रसूल, गुस्ताख वगैरह के बारे में गलत गलत बातें लिखी और बताई जाती हैं और इन से इंपसपायर हो कर वो अक्सर गलत काम कर बैठते हैं तो इसके लिए ऐसे मुसलमानों को दोषी क्यों न माना जाए जो मूल या असल इस्लाम से बैठकर अपना बनाया हुआ इस्लाम पेश और अमल कर रहे हैं?
 

जब भी तथाकथित इस्लामी हुकमती निज़ाम की बात होती है, सिर्फ एक/दो मिसालें दी जाती हैं। यानी कि जिस निज़ाम की लोग बात इतनी बात करते हैं वो 1400 साल में सिर्फ चंद बार ही नाफिज़ हो पाया। इसका मतलब है इसको नाफिज़ करना अधिकतर मुस्लिम पब्लिक और शासकों के लिए या तो फायदेमंद नहीं होता या फिर उनके बस में नहीं होता। इसलिए आइंदा भी इसे नाफिज़ करने वाले नहीं होंगे यह बात पक्की है। तो मुसलमानों को इन डेमोक्रेसी में ही रहना होगा और फिर उनको ही बुरा भी कहते रहंगे। अरे भई किसी के बस में है तो वे कर दिखाएं, किस ने रोका है। असल में लोग मुस्लिम खुद इसको करना नहीं चाहते।

मुसलमानों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि अपनी एक गलती तक नहीं देखना चाहते। अल्लाह ने कभी नहीं कहा कि इस्लाम के नाम पर हुकूमत बनाओ। चारों तरफ मुसलमान आतंक से लेके हिंसा, अपराध से लेके अनैतिकता में घिरे हुए मगर इसमें ज़रा सा भी दोष मुसलमानों का नहीं बल्कि बस गैरों का है, ऐसा सोचना और मानना, ज़मीन में शतर्मुर्ग की तरह गर्दन घुसाने जैसा है।

मुसलमान जितनी जल्दी से समझ जाएंगे उतना अच्छा है कि कोई नहीं आने वाला आसमान से उनके लिये इस्लाम को नाफिज़ करने के लिए, कोई ईमाम उनके लिये आके नहीं लड़ने वाला, कोई गज़वा नहीं होना। मुसलमान को इस्लाम खुद सबसे पहले अपने आप पर, अपने घर मे, अपने खानदान में, अपने कारोबार में, अपने मामलात में नाफिज़ करना है, तब जाके अल्लाह से उम्मीद लगाई जाए कि अल्लाह कोई मदद भेज दे। जो खुद अल्लाह से दूर है, अल्लाह क्यों उनके पास आएगा।

नबी ने जब इस्लाम की दावत शुरू करी तो सबसे पहले लोगो के इंटरनल मैटर्स पर ही काम किया जैस अक़ाइद और मामलात दुरुस्त करने की हिदायतें दी और ज़मीनी स्तर अपर करवाई भी। सहाबा ने ज्यों के त्यों अमल करके दिखाया। बल्कि अपनी नबूवत के आधे अरसे तक किसी निज़ाम, किसी हुकमत को स्थापित नहीं किया। इसलिए मुसलमानों को सबसे पहले अपने क़ुरान और सुन्नत से इतर अक़ाइद (जिनमें वो भी हैं, जो गैरो के बारे में निहायती दकियानुसी हैं), अपने किरदार, अखलाक, मामलात को दुरुस्त करना चाहिए। इसके बाद जाके निज़ाम वगैरह जो करना है करें क्योंकि कमज़ोर बुनियादों पर ऊँची इमारतें खड़ी नहीं होती। 

Wednesday, 7 September 2022

उपासना, पूजा, योग, ज्योत, तिलक, शंख, यज्ञ, शादी की रस्मों की सत्यता

 


हिन्दू धर्म के कुछ शब्दों - रिवाजों का अर्थ जैसे उपासना, संध्या, ध्यान, योग, सूर्य नमस्कार, पूजा, आराधना, अर्चना, आरती, भजन, कीर्तन, फूल अर्पण करना, ज्योत, टीका-तिलक लगाना, सिंदूर लगाना, घंटा बजाना, शंख बजाना, यज्ञ करना समझने का प्रयास करते हैं।

 

मूर्तिपूजा का इतिहास

वैदिक काल में मूर्तियां या मूर्तिपूजा नहीं थी. बल्कि उस समय मंदिर भी नहीं हुआ करते थे. हालांकि उत्तर वैदिक काल तक एकेश्वरवाद में मिलावट होने के कारण धर्म बदल चूका था. बुद्ध और महावीर के समय तक भी मूर्तिपूजा आरंभ नहीं हुई थी.  हालाँकि कुछ देवी देवताओं की मुर्तिया थी मगर फिर भी ये बहुत कम थी. बुद्ध और महावीर के बाद, इनके अनुयायियों ने अपने धर्म का प्रचार - प्रसार आरंभ किया और इन दोनों की मुर्तियां बनाना आरंभ करी.  उसी समय भारत में यूनानियों का आक्रमण हुआ और वो यंहा आकार बस गए। फिर उन्होंनेबौद्ध धर्म धारण कर लिया। यूनान से वो अपनी संस्कृति लाये थे जिसमें उनके देवी- देवताओ की मुर्तिया बनाना मुख्य अंग था. सो उन्होंने बुद्ध की मूर्तियां निर्माण करना भी आरम्भ किया। इसी तरह फिर अन्य बोद्ध अनुयायियों में बुद्ध मूर्तियां बनाना शुरू किया। इनकी देखम देख जैनियों ने भी महावीर की मुर्ति निर्माण करने को बढ़ावा दिया। फिर बौद्ध और जैन धर्मों में मूर्ति निर्माण की स्पर्धा शुरू हो गयी क्योंकि दोनों धर्म एक दूसरे के प्रतियोगी थे। जब कुछ ही समय में दोनों धर्मों ने हिन्दुधर्म को भारत में पीछे छोड़ दिया तो हिन्दू धर्म वालों ने भी अपने धर्म की रक्षा में अपने देवी, देवताओं, अवतारों (अपने धर्म के महापुरुषों आदि) की मुर्तिया बनाना आरंभ किया.  ईश्वर का आकार नहीं हैं तो उसकी मूर्ति भी न बनायीं जा सकी. इन मुर्तिओं की पूजा (उचित व्यवहार) करते करते, इनकी उपासना भी शुरू हो गयी.

 

स्वयं हिन्दुओ द्वारा उपासना, पूजा, आरधना, अर्चना से आज क्या तात्पर्य लिया जाता है.

 

सगुण और निर्गुण ब्रह्मा का चिन्तन, ध्यान करना उपासना कहलाता है (इसमें कर्मकाण्ड निभाना सम्मिलित नहीं है). 

ईश्वर का धूप-दीप आदि से सत्कार - स्मरण करना पूजा कहलाती है (इसमें ध्यान लगना सम्मिलित नहीं है). 

अपने प्रभु का ध्यान, मनन करना व भक्ति के अध्यात्मिक स्वरुप को आराधना कहते हैं. 

अपने ईष्ट की परम्परागत विधि द्वारा श्रद्धा, लगन, निष्ठा के साथ कर्मकांड विधि से पूजन करना अर्चना कहलाई जाती है.

हिन्दू धर्म में जितनी भी उपासना, पूजा, योग, आरती आदि होती हैं, उन सभी में पौराणिक हिंदुओं ने शिर्क शामिल कर रखा है जबकि आर्य समाजी इन्हें करते हुए बिलकुल भी शिर्क शामिल नहीं करते हैं। कहा जाता है कि वैदिक काल में इनमें शिर्क नहीं था।

 

उपासना, संध्या, ध्यान, योग, पूजा, आरती का अर्थ।

 

वेदों में स्तुति, उपासना आदि शब्द आयें हैं। उपनिषदों में संध्या, उपासना आदि शब्द आया है।  रामायण आदि में भी संध्या का उल्लेख है। महाभारत, मनुमस्मृति में पूजा का उल्लेख है। पुराणों में आरती का उल्लेख है। 

उपासना का अर्थ है, निकट आसान करना यानी बैठना। बैठना थोड़े समय के लिए होता है। यानि उपासना का अर्थ इबादत है जो वैदिक काल में केवल ईश्वर की हुआ करती थी। उपासना मूल रूप से निराकार ईश्वर का ध्यान लगा कर की जाती थी। उपासना का अन्य नाम योग भी था जो शारीरिक अभ्यास सहित ध्यान लगा कर ईश्वर से जुडने को ही कहते थे। 

ऐसा लगता है कि बाद में ध्यान के समय किए जाने वाले व्यायाम को ही योग कहा जाने लगा और वो केवल एक शारीरिक व्यायाम रह गया। फिर योग को भी प्रकृति पूजा से जोड़ दिया गया और अंत में विस्तार होते हुए योग एक अलग शाखा बन गया। हो सकता है कि उपासना और योग यानि ध्यान, मंत्र, व्यायाम का मिश्रित रूप कुछ नमाज़ जैसा ही रहा हो। 

संध्या उपासना खास समय में की जाने वाली उपासना थी यानि उपासना और संध्या समान ही थे। इसके बाद पूजा शब्द प्रयोग होना आरंभ हुआ और उपासना को पूजा कहा जाने लगा। जबकि पूजा का अर्थ किसी के साथ उचित व्यवहार, उसका सत्कार करना, उसका सही प्रयोग करना आदि होता है। यही अर्थ महाभारत और मनुमस्मृति में दिए हुए हैं। 

यज्ञ के बाद उसकी लौ- अग्नि से आरती की जाती थी जिसका उद्देश्य आशीर्वाद देना या नज़र उतारना होती था। पारसी, हिन्दू आदि धर्मों में अग्नि का बेहद महत्व है। परंतु अब आरती भगवान-देवताओं आदि की उपासना समझ कर की जाने लगी है।

 

क्या योग करना जायज़ है?

योग करना बिलकुल जायज़ है अगर आप इसमें गैरुल्लाह के लिए कोई मंत्रोच्चारण या कोई धार्मिक क्रियाक्लाप आदि नहीं करते हैं तो। शारीरिक व्यायाम की दृष्टि से इसे करने में कोई हर्ज नहीं बस इसका खयाल रखें कि इसमें कोई शिरकिया अमल शामिल नहीं होना चाहिए. योग करते हुए ॐ शब्द का उच्चारण सर्वधिक होता है आप चाहे तो इसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं (बहुत से विद्वान ओम को ब्रह्म यानी निराकार ईश्वर का ही नाम मानते हैं)। आप चाहे तो योग के दौरान क़ुरान का क़ुन लफ्ज़ भी पुकार सकते हैं (कुछ विद्वान ओम और कुन को समानांतर मानते हैं)।  पर अगर किसी का मन योग न करने को कहता है तो न करें, जिसकी जैसी इच्छा हो।

 

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार (या सूर्य प्रणाम) एक योगाभ्यास है जो सूर्य के उगने के समय और सूर्य के सामने किया जाता है। इसके कई आसन होते हैं जिनमें आगे और पीछे झुका जाता है. व्यायाम के तौर पर इसके कोई शिर्क नहीं है क्योंकि यह सूर्य की किरणों से फायदा उठाते हुए व्यायाम है. मगर क्योंकि इसके माध्यम से हिन्दू भाईयों का उद्देश्य सूर्य की ऊर्जा को ग्रहण करना और उसकी पूजा करना भी होता है, इसलिए यह उनके लिए शिर्क है क्योंकि उनकी नियत ऐसी है.

सूर्य नमस्कार का उल्लेख सीधे तौर पर वेदों में नहीं है परन्तु सूर्य की पूजा और महिमा का वर्णन वेदों में है, सूर्यनारायण या आदित्य के रूप में।  सूर्य पुराण में कहा गया है कि सूर्य के दर्शन से शरीर, आत्मा दोनों शुद्ध हो जाते हैं और सूर्य की पूजा से पापों का नाश होता है। सूर्य नमस्कार से संबंधित आसनों का उल्लेख सबसे पहले हठयोग प्रदीपिका (15वीं सदी) में हुआ है. स्पष्ट है कि सूर्य नमस्कार व्यायाम और पूजा का मिश्रण है जो योग के अंतर्गत बाद में विकसित हुआ है। कुछ ग्रंथों में सूर्य अर्घ्य का उल्लेख है, जो सूर्य को जल चढ़ाने का एक प्रकार है। यह उपासना, पूजा, ध्यान से जुडा हुआ है जो सूर्य के लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता था पर यह कोई शारीरिक व्यायाम नहीं है

 

देवता, भगवान, ॐ, नमस्कार, नमस्ते, नमन, जयकारा, प्रसाद आदि के सही अर्थ जानने के लिए निचे दिए ब्लॉग लिंक पढ़ें। 

 

क्या पूजा करना जायज़ है?

 

पूजा का अर्थ होता है, उचित व्यवहार करना, सम्मान करना, सत्कार करना, अभिवादन करना आदि अर्थात जो जिस व्यवहार को पाने के योग्य या अधिकारी है, उसके साथ वैसा ही आचरण करना। महाभारत (अनुशासन पर्व : 145 अध्याय) में मां बाप के साथ अच्छा व्यवहार करने को पूजा कहा गया है। मनुस्मृति (3: 58-59) में स्त्रियों की आभुषण, वस्त्रों और भोजन आदि से सत्कार करने को पूजा कहा गया है।

 
पूजा और उपासन में अंतर है। तुलसी पूजा अर्थ उस घर मे लगाना, उसका ध्यान करना, उससे फ़ायदे उठाना आदि से हैं। सूर्य की पूजा का अर्थ भी सुबह उसकी किरणों में योग, जल अर्पित करने आदि से है।
 

आर्य समाजी भी इसकी यही व्याख्या करते हैं। यह तो बहुद बाद में जा कर उपासना की बजाए पूजा शब्द प्रयोग होना शुरू हुआ। जबकि पूजा किसी इंसान की, किसी वस्तु की, किसी पर्दाथ की ही हो सकती है।  जैसे माता पिता का सम्मान करना और उनकी बात मानना, उनका पूजन है, अपने पुरखों के लिए प्रार्थना करना और उनके नाम पर भोज खिलना पितृपूजा है, गुरु को सम्मान देना गुरुपूजा है, कन्याओं को उनके अधिकार, उपहार आदि देना कन्यापूजा है,  भूमि में हल जोतना भूमिपूजा है, सूर्य के साथ या सामने योग - व्यायाम  करना सूर्यपूजा है, तुलसी के पौधे को आगंन में लगा कर शुद्ध हवा लेना तुलसीपूजा है, प्रकृति के साथ व्यायाम करना और उसका ख्याल रखना प्रकृतिपूजा है, मूर्ति बना कर अपने महापुरुषों को स्मरण करना और यादगार बनाए रखना या उन्हें श्रद्धान्जलि देना मूर्तिपूजा है। 

अब इन उचित व्यवहारों में कर्मकांड मिलाकर उपासना जैसा बना दिया गया है और ऐसी चीज़ों को भी ईष्ट बना दिया गया है. इसलिए इन चीज़ों की पूजा (उचित व्यवहार) करना शिर्क नहीं है पर इनकी उपासना करना निश्चित तौर पर शिर्क है। यानि हिन्दू समाज में अब पूजा का अर्थ, उपासना कर दिया गया है। भगवान-देवता की मूर्तियों की उपासना करना, उनसे प्रार्थना करना, उन्हें नमन करना, उनके साथ विभिन्न कर्मकाण्ड  करना आदि को पूजा कहा जाने लगा है। इसलिए चीज़ों (ईष्टों की मुर्तिया नहीं) की पूजा यानि उनके साथ उचित व्यवहार करने में कोई हर्ज नहीं है।  पर इसे उपासना समझ कर या इन चीज़ों को ईष्ट बनाकर या इसमें शिरकिया अमल शामिल करके इसे कभी न करना चाहिये। ईष्टों की मुर्तियों के साथ ऐसा कभी नहीं करना चाहिए.

 

क्या आरती जायज़ है?

 

आरती शब्द संस्कृत के आर्तिका शब्द से बना है जिसका अर्थ है, कष्ट, विपत्ति, आपत्ति, क्लेश। इसे नीराजन भी कहा जाता है जिसका अर्थ है किसी स्थान को विशेष रूप से प्रकाशित करना।  इसे धार्मिक समारोह एवं त्यौहारों में पूजा के अंत में करते हैं। कहते हैं की स्कंद पुराण में लिखा है कि अगर कोई मंत्र - पूजा की विधि नहीं जानता लेकिन आरती कर लेता है तो भगवान उस आरती को स्वीकार कर लेते हैं। आरती की सामग्री जलने के बाद सकरात्मक या ऊर्जावान वातवरण होने की दलील दी जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी माने जाते है, हो सकता है हो भी, परंतु यह रीसर्च का विषय है। 

एक मान्यता अनुसार इष्ट की शक्ति उस ज्योत में समा जाती है, जिसे भक्त अपने मस्तक पर लगा लेते हैं। दूसरी मान्यता अनुसार इष्ट की नज़र उतारी जाती है या बलाएं ली जाती हैं, और भक्त उसे अपने ऊपर लेने का आह्ववान करते हैं।  ये सांकेतिक होता है जिसका उद्देश्य इष्ट के प्रति समर्पण व प्रेम होता है। मगर असल में देखा जाये तो ईष्ट/ईश्वर पर न तो बलाएँ आती है और न उन्हें नज़र उतरवाने की आवश्यकता है इसलिए इनकी आरती से क्या फायदा? इष्टों की आरती उतारना कंही से भी जायज़ नहीं है। आरती में थाली/कलश आदि में ज्योत/लौ के साथ कुछ सामग्री रख कर किसी के सामने गोलाकार घुमाई जाती हैं। इसमें घी, तेल, धूपबत्ती आदि जलायी जाती है और इसकी सामग्री में जल, नारियाल, जड़ी बूटी, चन्दन, सिंदूर आदि का प्रयोग होता है। घुमाने की संख्या भिन्न भिन्न होती है। मंदिर आदि में कई बार यह ॐ के आकार में भी घुमाई जाती है और इसके साथ वाद्य, गीत, मंत्र, श्लोक भी प्रयोग होते हैं। आरती होने के बाद ज्योत को भक्तों की ओर घुमाया जाता है और वे अपने हाथों को ज्योत पर घुमा कर अपने मस्तक पर हाथ लगाते हैं। इसमें इष्ट का गुणगान किया जाता है और इसे भक्त के हृदय में भक्ति दीप जलाने और इष्ट का आशीर्वाद ग्रहण करने का माध्यम माना जाता है।

अपने आराध्यों के सामने पूजा - उपासना के अलावा, किसी इंसान पर पड़ी बुरी नज़र या उसकी बलाएं उतारने के लिए भी आरती की जाती है। अक्सर दूसरों की आरती उतारने से पहले, आरती की थाल को अपने इष्ट को चढ़ाया जाता है या इष्ट को चढ़ाई गयी सामग्री से आरती की थाल बनाई जाती है। इसलिए इस तरह की मनुष्यों की आरती उतरवाने में शिर्क शामिल है।

इसके अलावा कई अवसरों पर आरती की थाल बिना चढ़ावे आदि के भी बनाई जाती है। इसका उद्देश्य केवल नज़र उतारना होता है इसलिये इसे करवाने में कोई हर्ज नहीं है। हो सकता है इसका संबंध किसी नफ्सियाती इलाज या इल्म से हो। पर अगर ऐसा नहीं है या इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है तो इसे टोटका समझ कर कोई कर लें तो उसकी मर्ज़ी। पर अगर इस आरती में ज़रा सा भी शिर्क किसी तरह से भी शामिल है तो इसे कभी नहीं करवाना चाहिए जैसे किसी देवता को आपकी बलाएँ हरने को पुकारा जाये। इसी तरह आपके कंही पहुंचने पर स्वागत और सम्मन में आपकी आरती (बिना चढ़ावे वाली) उतारी जाती है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है क्योंकि यह आपकी बलाएँ दूर करने की आस्था से किया जा रहा है, भले ही आपको यह टोटका लगे। अगर आपको यकीन है कि यह नफ्सियाती इलाज जैसा है तो आप चाहे तो लौ पर हाथ फेर कर चेहरे पर ले सकते हैं। असल में देखे तो ऐसी आरती, पूजा (उचित व्यवहार) का ही अंग लगता है। पर अगर किसी का मन आरती बिलकुल भी करवाने का नहीं हो तो वो बिल्कुल न करवाएं, मगर समझदारी से इसे बचने की कोशिश करे। 


भजन, कीर्तन, यज्ञ करना।

 

भजन का अर्थ है अपने आराध्यों के लिए गीत संगीत करके उनका गुणगान, प्रशंसा करना।  

कीर्तन भजन का एक रूप है। कीर्तन को पूजा के रूप में लगभग 15वीं शताब्दी में बंगाल ने लोकप्रिय बनाया और इसका विकास मुख्य रूप से वहीँ हुआ ।

यज्ञ करना एक प्राचीनतम शुद्ध हिन्दू धार्मिक गतिविधि है इसलिए इसे नहीं कर सकते। इसका ये मतलब नहीं कि जंहा यज्ञ हो रहा है वंहा से उठ कर भाग जाओ। वैदिक काल में यज्ञ ईश्वर के लिए होते थे। वैसे आज भी आर्य समाजी ईश्वर के लिए ही यज्ञ करते हैं। असल में यज्ञ वो स्थल होते थे जंहा ईश्वर के लिए मांस, फल, फूल आदि अर्पण (ऑफर) किए जाते थे। यज्ञ के लिए मंत्र आदि पढ़े जाते थे। इसमें कर्मकांड भी जुड़े हुए थे या समय के साथ जुड़ गए थे। यज्ञ में जानवरो की सामूहिक बलि दी जाती थी और फल, फूल इत्यादि को भी ऑफर किया जाता था। बलि के बाद अग्नि में मांस, चावल, कच्चे फल फूल आदि पकाए जाते थे। अग्नि हमेशा से हिन्दू रीति रिवाज़ों का मुख्य अंग रही है और अन्य कई धर्मों में भी।


यग्योपवित, उपनयन, जनेऊ।

जनेऊ को यग्योपवित भी कहते हैं जिसका अर्थ है यज्ञ का पवित्र धागा। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। इसमें तीन धागे होते हैं। इसको धारण करने वाला द्विज अर्थात दुबारा जन्म लेने बनता है।  यह सवर्णों यानी तीनो उच्च वर्णों के लिये होता था। वेदों में तो नहीं परन्तु शतपथ ब्राह्मण, उपनिषदों, स्मृतियों में इसका उल्लेख है।


 

फूल अर्पण करना, ज्योत जलाना, टीका-तिलक लगाना, सिंदूर लगाना, घंटा बजाना, शंख बजाना।

 

फूल अर्पण करना पूजा (उचित व्यवहार) का ही हिस्सा है जो सम्मान के लिए किए जाता है जैसे मरने वाले के शरीर या फोटो के सामने फूल या हार चढ़ाते हैं या रखते हैं जिसके पीछे का कारण सम्मान, आदर दिखाना या श्रद्धांजली देना होता है।इसीलिए घर, दफ्तरों में मृतक की फ़ोटो पर हार टांग कर भी रखा जाता है। यह सब भारतीय संस्कृति हैं क्योंकि यंहा यह रिवाज आर्य समाजी (हिन्दू एकेश्वरवादी), सिक्ख (गैर हिन्दू एकेश्वरवादी), बोद्ध (नास्तिक), जैन (नास्तिक) आदि सभी करते हैं। इसे बुद्ध, महावीर, अम्बेडकर, गांधी आदि की मूर्तियों के सामने करना शिर्क नहीं है क्योंकि इन्हें वे ईश्वर या इष्ट नहीं मानते बल्कि महापुरुष मानते हैं.  इनकी मुर्तिया भी वे उपासना के लिए नहीं बल्कि श्रद्धा व प्रेम पूर्वक बनाते हैं, यादगार के तौर पर. इनका उनसे जुडाव, लगाव है. वे तो खुल कर कहते हैं कि मूर्तिपूजा (उपासना) पाखंड है। इसका मतलब वे उनकी उपासना के लिए नहीं बल्कि उनमें श्रद्धा व आस्था रखने के कारण मूर्तियां बनाते हैं।

इसलिए मजबूरी या आवयश्कता होने पर, सम्मान में आप इनके सामने हाथ जोड़ कर नमस्कार (शिष्टाचार आदि के रूप में) कर सकते हो और सलामी या सलाम के के तौर पर ईशारतन हल्का सा सिर भी झुका (जैसे टोपी उतार कर करते हैं या जैसे अंग्रेज़ी परंपरा चली आ रही है) सकते हो. मगर इन कार्यों को हिन्दू धर्म के इष्टों (देवी देवता आदि की मूर्तियों) के सामने करना शिर्क ही माना जाएगा। 


मृतक के शरीर या फ़ोटो के आगे ज्योत, दिया या मोमबत्ती जलाने में भी कोई हर्ज़ नहीं है। ये प्रतीकात्मक तौर पर किया जाता है। ये एक संस्कृतिक चीज़ है। क्योंकि प्रकाश को दिव्यता, शुद्धि, आशा, आत्मा, ईश्वर का प्रतीक माना जाता है। यह किसी धर्म विशेष का अंग नहीं है।

शुरवाती दौर में मांस पकाने, जानवरो को रात में दूर रखने के लिए, रोशनी करने के लिए, सर्दियों में गर्माहट आदि के लिए आग या बोन फायर का इस्तेमाल करते थे। लोगों ने अपनी इबादतगाहों में लगतार रोशनी जलाए रखना शुरू किया क्योंकि वंहा अंधेरा रखना अनुचित था और प्रकाश का धार्मिक तौर पर हमेशा से ही महत्व रखता है। कबिलियाई या पैगन मतों में ये रिवाज के तौर पर चलन में आया। कई धर्मो में अग्नि की पूजा भी शुरू हुई। पारसीयों द्वारा अपनी अतशकदा/गाह, दारे महर, अगियारी में, ईसाई द्वारा चर्चो में और यहूदीयों द्वारा अग्नि का प्रयोग भी हुआ।

हम जानते हैं कि बहुत से त्योहार रोशनी जला कर मनाए जाते हैं जैसे दीवाली-होली आदि, पूजाओं और मौसमी त्योहारों में भी अग्नि का केंद्रीय प्रयोग होता है। ।

ज्योत दरअसल पूजा (सत्कार) का अंग है, न कि उपासना (इबादत) का। इन दोनों में अंतर है। भारत में दीवाली हिन्दू, बौद्ध, जैनी, सिक्ख अपने अपने कारणों से मनाते हैं, न कि रामकथा आधार पर। सांस्कृतिक महत्व होने के कारण ही मुसलमानों ने दरगाहों-कब्रो पर रोशनी करना शुरू किया। यंहा तक कि लोग अपने जन्मदिनों पर केक वगैरह पर भी मोमबत्तियां लगाते हैं जो प्रतीक है। यूनानी लोग अपने केक पर मोमबत्तियां लगा कर उसे चांद की चमकीली शक्ल दे देते थे।

 

वेदों, उनपनिषदो में तिलक, टीका का उल्लेख नहीं है हालांकि शरीर के ऐसे स्थानों का उल्लेख है जंहा से चेतना, आत्मा जागृत होती है जैसे माथे की बीच का भाग। इसी तरह शरीर की पवित्रता के लिए कुछ सामग्री शरीर पर लेप के रूप लगाने का भी उल्लेख है जैसे चंदन आदि। मगर वैदिक साहित्य में धार्मिक चिन्ह के रूप में इन तिलक, टीके का उल्लेख नहीं है। सबसे पहले तिलक आदि का उल्लेख रामायण, महाभारत में आता है जंहा यह धार्मिक नहीं बल्कि संस्कृति व परंपरा के तौर पर उल्लेखित है जैसे सिंहासन संभालने पर राजतिलक करना, वनवास से वापिस लौटने पर स्वागत के समय में लगाना, विवाह के समय लगाना, युध्द में जाने से पहले शक्ति के प्रतीक के तौर पर लगाना। जैन धर्म में, कंही कंहीं बौद्ध धर्म व सिक्ख धर्म में भी तिलक को शुद्धि, शान्ति के चिन्ह के रूप में लगाया जाता है। सीक्खों के गुरु गोबिंद सिंह के राज्याभिषेक के समय तिलक लगाने का उल्लेख मिलता है। इससे यही प्रतीत होता है कि तिलक, टीका आदि धार्मिक चिन्ह नहीं था। इसीलिए रामायण महाभारत के काल के बाद रचे गए पुराणों में तो धार्मिक तिलक आदि का उल्लेख मिलता है जैसे वैष्णव, रुद्राक्ष तिलक आदि मगर उनसे पहले नहीं।

तिलक या टीका का अर्थ होता है, चिह्न या निशान। इसे माथे पर सांस्कृतिक तौर पर और धार्मिक तौर पर भी लगाया जाता है। यह केसर, चंदन, हल्दी, सिंदूर या कुमकुम आदि से लगाया जाता है। इसके कुछ मेडिकल और स्प्रिचुअल फायदे बताये जाते हैं, जो कि शायद हो भी जैसे मस्तिष्क या मन का शांत रहना।

इसी तरह टीका-तिलक लगाना भी संस्कृति का हिस्सा है जिसके पीछे वैज्ञानिक कारण दिये जाते हैं। असल में यह सब चीज़ें पूजा का अंग है। पूजा यानी उचित व्यवहार, सम्मान करना और उपासना यानी इबादत, वरशिप करना, इन सभी में अंतर होता है. भारतीय संस्कृति और परंपरा के रूप के रूप ये तिलक आदि बहुत पहले से ही प्रचलती है। इस तिलक, टीका को लगवाने में कोई हर्ज नहीं है।

धार्मिक तौर पर मंदिरों में पूजा के बाद भक्तों को भी तिलक लगाया जाता है। भस्म या राख आदि का तिलक खास प्रकार की धार्मिक अनुष्ठानों में लगाया जाता है। धार्मिक प्रथा के रूप में तिलक, टीका आदि बहुत बाद में शुरू हुई है। स्पष्ट है इससे आम हालातों में बचने में ही फायदा है, बाकी मजूबरी वगैरह में बात अलग है। इसलिए किसी आराधना के बाद आपके किसी ने टीका लगा दिया तो उसे एक बार को शिर्क माना जा सकता है.

मगर स्वागत में सम्मान के तौर पर भारत में यह बहुत आम है। इसके लिए अक्सर एक थाल में तिलक, चावल, मिठाई, ज्योति आदि तैयार करी जाती है और उसके ज़रिए अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं आदि को लगाया जाता है। इसमें कोई धार्मिक पक्ष शामिल नहीं होता। आपके कंही पहुँचने पर आपके सम्मान और स्वागत में आपके टीका (बिना चढ़ावे वाली थाली से) लगा दिया जाये तो ये शिर्क कतई नहीं होगा।  

 

सिंदूर लगाना एक सांस्कृतिक, भौगोलिक, स्थानीय रिवाज है जो केवल एक धर्म वालों का हिस्सा बना हुआ है। हालांकि दूसरे भारतीय धर्म वाले कुछ लोग भी सिंदूर लगाते हैं। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण दिये जाते हैं। वैसे यह एक सांस्कृतिक चीज़ अधिक है। फिर भी इसे बिना मज़बूरी या आवश्यकता के न किया जाए। हड़प्पा स्थलों के पुरातत्व से पता चलता है कि 5,000 साल की सभ्यता में सिन्दूर, चूड़ियों का प्रयोग होता था। शायद सिन्दूर, चूड़ियां आज की तरह ही प्रजनन क्षमता से जुड़ा था.
 


घंटा या शंख बजाना एक सामान्य सांस्कृतिक कार्य है जो कोई भी कर सकता है।  मगर मंदिर आदि में, किसी इष्ट के लिए करना शिर्क होगा। इससे निकालने वाली ध्वनि के वैज्ञानिक फायदें हो सकते हैं. असल में इस तरह की ध्वनियां वातावरण में एक सकारात्मक और शरीर व आत्मा पर असर डालने वाली तरंगे पैदा करती हैं और शायद इसलिए इनका प्रयोग शुरू हुआ होगा पूजा (उचित व्यवहार) के समय. घंटा बजाना या शंख बजाना एक आह्वान है जैसे अज़ान एक आह्वान है। 

 
ऐसा कहा जाता है कि देवदासियों, नर्तकियों आदि ने संभवतः बिंदी और श्रंगार का आविष्कार किया. बिंदी महिलाओं के लिए  शक्ति की देवी (शक्ति) की क्षमता बिंदू के रूप में समझा गया है.  प्राचीन भारत में एकमात्र महिलाएं जिनके पास शक्ति थी, वे वेश्याएं थीं। पहले गणिकाएँ स्वतंत्र सार्वजनिक महिलाएँ या नगर-वधू होती थीं। बाद में, जब विवाह महत्वपूर्ण हो गया, तो उसने खुद को देवदासी घोषित कर दिया, गाँव के "भगवान" से शादी कर ली और गाँव के सभी पुरुषों में अपने "पति" को खोजने के लिए स्वतंत्र हो गई। वह सदैव बिंदी लगाती थी और नित्य-सुमंगली कहलाती थी। पतियों की मृत्यु हो गई, लेकिन वह कभी विधवा नहीं हुई क्योंकि ग्राम देवता अमर थे। युवा लड़कियाँ, विधवा, संयासन बिंदी नहीं पहनती थीं। बिंदी बताती थी कि आपके जीवन में एक आदमी है यानी आप सुमंगली हो, अशुभ नहीं.  प्रारंभिक बौद्ध कला में महिलाओं को सजावटी टीका तो दिखाया गया है, लेकिन माथे पर बिंदी नहीं लगाई गई है। शरीर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए चेहरे और अंगों पर कस्तूरी का चिन्ह का लगाने का संदर्भ भी मिलता है, लेकिन इसमें आध्यात्मिक या धार्मिक कुछ भी नहीं है।

 

वेदों और वैदिक काल में हल्दी को बेहद फायदेमंद बताया गया है और उसके प्रयोग का भी ज़िक्र है बहुत जगह। इसलिए तब से अब तक हल्दी का प्रयोग भारत में पूजा, संस्कार, घरेलू नुस्खों में हो रहा है। इसके फायदे से किसी भी धर्म का इंसान इनकार नहीं कर सकता। शादी से पहले हल्दी की रस्म का हिन्दू ग्रंथों में कोई जिक्र नही है। यदि धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक है। शायद वजह है हल्दी का एन्टी बैक्टीरियल और स्किन टोन इम्प्रूवर वगैरह होना। 

इसलिए इस्लाम में इस रस्म की कोई मुमानियत नहीं है, ये लोकल रिवाज है। इसमें शिर्क, कुफ्र जैसे कुछ नहीं है।  शादी में अपने पारम्परिक रिवाजो में कोई हर्ज नहीं है, बस वो अख़लाक़ी (जैसे बेहयाई, फिजूलखर्ची, दिखावा वगैरह) तौर पर गलत नहीं होने चाहिए। अगर इनमें कोई शिरकीया चीज़ है तो उससे बचना चाहिए। ये बिदअत भी नहीं है। बिदअत दीन के कामों में होती है। इस्लाम ने दीन के तौर पर निकाह में जो चीज़े करना ज़रूरी या अहम बताई गयी हैं, वो हैं- इजार, कुबूल, वली, मेहर, गवाह, वलीमा खुतबा, दुवा। इनके अलावा बाकी आपके लोकल रीति रिवाज मानने न मानने का आपको हक़ है, बस उसमें कोई गैर इस्लामी चीज़ शामिल नहीं होनी चाहिए। ये वैसे ही जैसे मुस्लिम शादियों में छुआरे बांटने या फेंकने का रिवाज तब आया जब इस्लाम सेंट्रल एशिया में फैला (फारस, अफगान, मुग़ल आदि)। नबी ने जब ह. सफिया से निकाह किया तो खाने की बजाए दस्तरख्वान पर खजूर वगैरह पेश किए थे क्योंकि ये निकाह सफर के दौरान हुआ था। जैसे मुस्लिम नवजात बच्चे को सबसे पहले खजूर खिलाते हैं, इसका ताल्लुक दीन से नहीं बल्कि क़दीम तिब्ब से है।

 

बाकी वल्लाहु आलाम। 

 

***********************************************

#सनातन धर्म - भाग 2 (ईश्वर, परमेश्वर, परमात्मा, शिवलिंग, देवता, भगवान, अवतार का अर्थ)। http://ekambraham.blogspot.com/2020/06/blog-post_30.html

#सनातन धर्म - भाग 3 (अस्तित्व, धारणाएं और प्रथाएं - इस्लाम के समानांतर) देवता फ़रिश्ते, भूत प्रेत आत्मा जिन्न, लोक परलोक, प्रलय क़यामत, माईथोलोजिकल कैरेक्टरस, इस्लाम के 5 ख़म्बे, मक्का मक्तेश्वर।

http://ekambraham.blogspot.com/2020/06/blog-post_29.html

#नमाज़, योग, संध्या, सज्दा, अष्टांग आदि पर चर्चा।

http://ekambraham.blogspot.com/2022/08/blog-post_30.html

#मुस्लिमों के हिन्दुधर्म पर सवाल और उनके जवाब

http://ekambraham.blogspot.com/2020/06/blog-post_51.html

 # पूजा का अर्थ और मूर्तिपूजा का आरंभ।

https://ekambraham.blogspot.com/2024/04/blog-post_45.html




दर्शन विज्ञान और ईश्वर

   दर्शनशास्त्र की 3 शाखाएँ हैं:- I. तत्वमीमांसा/ तत्वज्ञान (Metaphysics - beyond physics/theory of reality) [तत्व, अस्तित्व, वास्तविकता का ...