रात में सड़कों पर घुमना इबादत नहीं है। इबादतें मस्जिदों में की जाती है, सड़कों पर नहीं।
बाइक स्टंट करना अपनी जान को ख़तरे में डालना है और इस्लाम इसकी बिल्कुल इजाज़त नहीं देता।
साल भर से कोरोना बाहर घूम रहा है। आप रात भर तक गलियों में न घूमें। घर या मस्जिद में इबादत करें।
अपने घरों में भी इबादतें किया करो। घरों को कब्रस्तान मत बनाओ।
[सहीह मुस्लिम : 1820]
अपने दीन को बेहतरीन करने का एक हिस्सा ये है कि कोई शख्स हर वो चीज़ छोड़ दे जिससे उसका कोई वास्ता नहीं है।
[हदीस ए नवावी : 12]
जो दूसरों को परेशानी देता है, ख़ुदा उसको परेशानी देता है। जो दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी करता है, ख़ुदा उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है।
[इब्ने माजाह : 2342]
दूसरों को नुक़सान पहुंचाने से बचो। तुम्हारे हक़ में ये भी एक नेकी मानी जायगी।
[सहीह बुखारी : 2518]
No comments:
Post a Comment