क़ुरान हो या कोई और ग्रंथ या कोई लेखन, उसे करीब से क़रीबतर समझने के लिए ये जानना बहुत ज़ुरूरी है कि उस समय के लोग उसके बारे में क्या राय रखते थे या उससे क्या मतलब या आशय लेते थे। ग्रंथ लिखने या आगे बढ़ाने वाले भी क्या राय रखते थे। इसे जाने बिना उस ग्रंथ या लेखन या बात को समझना अनुमानों के समुंदर में अधिक ले जाता है। कंही कंही तो उस समय के लोगों की समझ में कोई कमी या गलती या अधूरापन हो सकता है पर हर जगह नहीं। धर्म की मूल रूपरेखा को उसी परिपेक्ष में समझता हूँ जो नबी ने, उनके साथियों ने और उनके बाद कि कुछ नस्लो ने समझा। इसमे कुछ गलत अवधारणाऐं हो सकती है पर ये पूरी की पूरी समझ गलत नहीं हो सकती। इससे जानने के लिए हदीसों की आवश्यकता होती है। कुछ हदीसों में गड़बड़ी है पर सब में नही। उनका संदर्भ जानना बहुत जरूरी है। दिक्कत ये है कि हम क़ुरान को संदर्भों और बैकग्राउंड को जान कर पढ़ते है पर हदीसों को नही। अगर इस परंपरा को छोड़ दिया तो आप खुद के बनाये धर्म को मनाने लगोगे। जो पसन्द आया धर्म मान लिया, जो नहीं उसकी मन माफिक व्यख्या कर दी जैसे अहले कुरान। यही तो आर्य समाज करता है जिनके पास न गुरु शिष्य परमपरा है और न पौरणिक ऋषियो की अवधारणाओं से कोई संबध. मूल धर्म को समझने के लिए ये चैन पीछे तक ले जाना जरूरी है अन्यथा नव नव मत पैदा होते है जैसे अहले क़ुरान या आर्य समाज। यही मत इस्लाम और वैदिक धर्म की बुनियाद है। यही मत बुनियाद है. यानी गुरु शिष्य या पौराणिक विचारधारा से मूल वैदिक धर्म या सल्फए सलीहीन (नबी, उनकी पीढ़ी और उनके बाद वाली दो पीढ़ी) के मनहज (मतों) से मूल इस्लाम धर्म को समझना. ये सर्वाधिक तार्किक मत है।
हदीसों में नबी की जाती जिन्दगी के बारे में बहुत सी भद्दी बातें, वाक्यात मौजूद हैं। एक हदीस में हैज़ के दौरान ह. आयेशा की गोद में नबी के सर रखकर कुरान पढ़ने का ज़िक्र हुआ है. पुराने ज़माने में हर जगह हेज़ में औरतों को अपवित्र, अछूत माना जाता था, जो कुछ वो छू लें वो अपवित्र हो जाता था। भारत में तो रसोई तक में घुसने की आज्ञा नहीं थी, बल्कि घर के बाहरी हिस्से में भी ये दिन गुजारने के लिए भेज दिया जाता था और न जाने क्या क्या। यंहा धार्मिक क्रियाकलापों पर तो पहले से ही कई पाबंदियां थी और मासिक धर्म में ये और शदीद हो जाती थी। इसके ज़रिए ह. आयशा बता रही हैं कि पर नबी ऐसा नहीं मानते या करते थे, वो आपकी गोद में सिर भी रख देते थे, उन्हें छु भी लेते थे बल्कि मज़हबी कार्य भी कर लेते थे, वगैरह वगैरह। इसी तरह आप दोनों का एक ही बर्तन से नहाने का जिक्र मिलता है और नबी द्वारा ह. आयेशा को हैज़ में इजार पहनने का हुकुम देने का भी.
साइंस, नेचर की बुनियाद पर सही सनद वाली हदीसों को भी रद्द करने वाले मुहद्दिस, उलेमा हमेशा से रहे हैं. जैसे इब्ने हर्ज अल अस्कलानी (14वी सदी) ने ह. आदम की उंचाई वाली हदीस को रद्द किया है और जैसे इब्ने उमर अल ज़मकशरी (11वीं सदी) ने कुरान की पहली नाजिल आयतों (इकरा) वाली हदीस को रद्द किया है.
ईमाम दार्कुतनी ने अपनी किताब अलततब्बू में बुखारी और मुस्लिम शरीफ की 200 रिवायतों पर सनद और मतन की बुनियाद पर तनक़ीद करी है. इब्ने हजम ने भी ऐसी तनक़ीद करी है. इमाम बुखारी और इमाम मुसिलम एक दुसरे के उस्ताद और शागिर्द थे. दोनों के हदीसों के उसूलों में फर्क था. दोनों ने एक दुसरे की हदीसों पर सेहतमंद तनक़ीद करी है और उन्हें छोड़ा है. इमाम मुस्लिम ने अपनी किताब के इंट्रो में बिना नाम लिए बुखारी के उसूलों पर तनक़ीद करी है. कुरान के बाद बुखारी को सबसे दुरुस्त किताब कहना गलत है. कुरान दीन की किताब है.
तीन बुनियाद:
रावियों की ईमानदारी या अदल, याददाश्त और रीवायत का सिलसीला कटा हुआ न होना।
सहाबा: यह first generation है और इनके किरादर और इल्म पर testimony की जरूरत नहीं है।
Awthaqun Nas/Thiqa/सिकह: सहाबा के बाद, सबसे trustworthy.
Thiqat: उनके बाद
Saduq: फिर उनके बाद
Saduq Yahim: जिन्होंने बयान करने में गलती करी।
Maqbool/Layyin: acceptable, no proof against their reliability or soundness.
Majhool al-haal/Mastur: जिनके बारे में ज़्यादा जानकारी न हो हालांकि उनसे कई लोगों ने बयान कर रहे हो और उनके trustworthy होने पर पुख्ता यकीन न हो।
Da’eef (weak): जिसके खिलाफ negative बातें सामने आ रही हो
Majhool (unknown): Majhool al-haal जैसे ही और जिससे सिर्फ एक रावी बयान कर रहा हो।
Matruk (abandoned): जिसने बयान करने में बहुत गलती करी हो, जिसकी काफी आलोचना हुई हो, जो किरदार पर खरा न उतरे।
Fasiq: जिसने कोई बड़ा गुनाह किया हो या जो बुद्धिहीन हो।
Muttaham bi’l kadhib: जिस पर झुट बोलने, हदीसे गढ़ने का इल्जाम हो। इनकी हदीसे बातिल कहलाती हैं।
Kadhdhaab, waddaa: जो जूठा और गढ़ने वाला साबित हो। इनकी हदीसे मौजू कहलाती है।
रिवायत: सहीह, हसन, जईफ, मावज़ू।
कुदसी (Divine): ऐसी बात जो अल्लाह ने सीधा आपको दी।
मुतवातिर (Succesive): कई trusted सहाबियों से बयान, उनका गलत पर जमा होना नामुमकिन।
मशहूर (Famous): जिसे हर generation के दो लोगों ने बयान किया हो।
मरफू (Elevated): सीधा नबी से सहाबा ने सुनी।
मौकूफ (Stopped): जो नबी ने सहाबा को दी और उन्होंने आगे बढ़ाई या साहबी की लफ़्ज़
मकतू (Severed , Sectioned): सनद नबी से न जुड़ती हो, साहबा ने अपने लफ्जों में बयान कर दिया हो या ताबी के लफ़्ज़।
अहद (Isolated): बेहद कम लोगों से बयान।
मुनकर (denounced): जो किसी दूसरी सहीह हदीस के खिलाफ हो।
मुदरज (interpolated): रावी ने कुछ अतिरिक्त लफ्जों को जोड़ दिया हो।
गरीब (Scarce, Strange): सिर्फ एक साहबा ने बयान किया हो।
मकबूल (accepted): सभी पैमानों पर खरी।
मरदूद (rejected): जो खरी न उतरे।
Mutlaq (Absolute):
Mursal: narrator b/w Successor and Muhammad is omitted)
Munqati: Chain is disconnected
------------------------------------------------
Some Sahaba were permitted by the Prophet in his later times to write his Ahadith. The earliest hadith collections are mostly lost in original form, but much of their content survives because their students or successor transmitted them in written (ultimatly lost) and often verbatim which were later on collected by many Muhaddis in their books.
■ Hijri calandar [622 AD]
■ Prophet died [632 AD]
∆ Sahifa of Amar Bin Aas [Sahabi]
∆ Sahifa of Jabir ibn Abdullah [a Sahabi]
∆ Sahifa of Abu Huraryra, a famous Sahabi (his student Hammam bin Munabbih partly preserved his records) [Sahabi]
∆ Sahifa of Hammam bin Munabbih (survived through later copies and works of succdeegin compilers) [660–719/748 AD] [Tabii]
∆ Sahifa of Said ibn Jubayr [665–714 AD] [Tabii]
∆ Sunan of Al Shabi [641–723 AD]
∆ Kitab al Maghazi by Urwab bin Zubayr [644–713 AD]
∆ Collection of Ibn Shihab al Zuhri (pioneering the development of Sira-Maghazi and hadith literature, his student was Ibne Ishaq) [669/673-742 AD]
■ Muwatta Malik [711-795 AD]: Accepted Mursal (where a Tabii skips the Sahabi) if transmitted by trustworthy Tabiin. Rejected Gharib reports that went against established Madinan practice.
∆ Jami of Mamar ibn Rashid (his student Abdul Razzak al Sanani preserved his records) [714-770 AD]
∆ Musannaf of Abdul Razzak al Sanani (a larg collection which also survived) [744-827 AD]
∆ Musnad of al Humaydi (survived) [740-834 AD]
∆ Muṣannaf of Waki ibn al Jarrah [745/47–812 AD]
∆ Musnad al Tayalisi [750-819 AD]
∆ Sunan of Said ibn Mansur (partly survived) [754-842 AD]
★ Musannaf Ibne Abi Shaibah [777-849 AD]
■ Ahmed Hanbal [780-855 AD]: Accepted weak narrations for Faḍail (virtues) if not fabricated and no stronger alternative. Accepted mursal narrations with supporting evidence.
★ Sunan al Darimi [797-869 AD]
{Kutub al Sittah}
● Bukhari [810-870 AD]: Strongest in scrutiny, hence his book is considered the most authentic. Required proof of direct meeting (liqa) between narrators. Rejected Shadh (contradicts a more reliable or numerous body of narrations) narrations even if Isnad is technically sound.
● Muslim [817/822- 875 AD]: His book is next in reliability afte Bukhari. Possibility of meeting enough. Sometimes accepts narrators who are slightly weaker.
● Dawood Sijistani [817/818-889 AD]: Included weak narrations if there was no stronger alternative.
● Tirmizi [824-892 AD]: Introduced the category Hasan as a middle category.
● Majah [824-886 AD]: Included some weak narrations but valuable because it preserves reports not found elsewhere.
● Nasai [829/830-915 AD]: Next to Bukhari & Muslim in authenticity.
★ Kulayni (Kitab al Kafi - Shia) [864-941 AD]
★ Hakim Nishapuri [933-114 AD]
■ Ibne Ishaq's [699-769 AD] survived only in Ibn Hisham's [796-833 AD] and Al Tabari's works [839–923 AD].
■ Components of a Hadith:-
Isand (sequence of reporters): Chain of narrators.
Taraf (introductory text): Beginning of the text which refers to the Prophet.
Matn (content): Actual speech.
■ Types according to authenticity of the narrators:-
Sahih (sound): Reported by a trustworthy reporter.
Hasan (good): Reporters are known and have solid character but weak memory.
Daif (weak): Ranking under Hasan category because of a shortcoming in the Isnad.
Maudu (fabricated): Having wording opposite to the confirmed Prophetic traditions.
■ Types according to the number of reporters:-
Mutawatir (consecutive): Reported by a large number of companions that it is agreed upon as authentic.
Ahad (isolated): Narrated by a countable number of people.
Mashhur (famous): Related by more than two individuals from each generation.
Aziz (rare yet strong): Only two reporters in the Isnad.
Gharib (strange): Only one narrator in the Isnad.
■ Types according to Matn & Isnad:-
Munkar (denounced): Contradicts an authentic Hadith and belongs to a weak narrator.
Mudraj (interpolated): With some additional words to the authentic Hadith.
■ Types according to authority:-
Qudsi (divine): Directly from Allah.
Marfu (elevated): Directly heard from the Prophet by the companions.
Mauquf (stopped): Direct command given by Prophet to the companions.
Maqtu (severed): Instruction which cannot be traced back to the Prophet but to one of the companions who explained it in their own words.
■ Types according to chain:-
Musnad (supported): Reported by a well known companion but the final narrator might not have been with the Prophet at that time.
Muttasil (continuous): With undisturbed Isnad which only goes back to a companion or successor.
Mursal (hurried): Directly in the name of the Prophet without the name of any of the Companions.
Munqati (broken): One or more narrators missing but not consecutively.
Muadal (perplexing): Two or more narrators missing successively.
Muallaq (hanging): One or more narrators are not known at the beginning of the Isnad or none of the narrators are known.
शैख़
अल्बानी और शैख़ अर्नौत दौरे हाल में बुखारी, मुस्लिम किताबों पर तनक़ीद
करते रहे हैं. इमाम अल हाकिम ने अपनी हदीस की किताब में वो हदीसे ली जो
इमाम बुखारी और इमाम मुस्लिम की शर्तो पर खरी उतरने के बाद उन दोनों ने
सहीयेन (बुखारी, मुस्लिम किताबें) में नहीं ली थी (क्यों, इस पर कभी और बात
करेंगे). इसलिए इनकी किताब का नाम है, अल मुस्तदरक अला अल सहियेन.
----------------------------
No comments:
Post a Comment