Saturday, 12 June 2021

मनु, पैग़म्बर और प्रोफेट।

 
【एक ख़ून - एक इंसानियत】

दुनिया की आबादी आज लगभग 8 अरब है। अनुमान है कि 500 साल पहले ये सिर्फ 50 करोड़ थी। 2000 साल पहले सिर्फ 3 करोड़ और 10000 साल पहले दुनिया मे सिर्फ कुछ लाख लोग ही थे।  समय में जितना पीछे जाते रहोगे, आबादी कम होती चली जाती है। पीछे जाते रहने पर एक समय ऐसा आयेगा जब मानव जीवन का आरम्भ हुआ था। उस समय धरती पर केवल एक स्त्री और एक पुरूष ही मौजूद थे। दुनिया के लगभग सभी धर्म व ग्रंथ यही बताते है और डीएनए विज्ञान भी यही इशारा करता है कि समस्त मानव जाति एक जोड़े से पैदा हुई है। इन्हें किसी मनुष्य ने नहीं जन्मा था पर सारे मनुष्य इन्हीं की संतान है और इसीलिये सभी मनुष्य आपस में रिश्तेदार हुए। आप मानों या न मानों पर हम सब एक ही परिवार के सदस्य है।

【मानवता के आधार】

■ सनातन धर्म में इस प्रथम पुरुष को स्वयम्भूमनु (आदम भी) और इस प्रथम स्त्री को शतरूपा (हव्यवती भी) कहा गया है। 

जनं मनुजातं।
मनु संतान मनुष्य।
[ऋग्वेद : 1 : 45 : 1]

स्वायंभुव मनु अरु सतरूपा, जिन्ह तें भै नरसृष्टि अनूपा।
स्वायम्भुव और उनकी पत्नी शतरूपा से मनुष्यों की यह अनुपम सृष्टि हुई है।
[रामचरितमानस : 1 : 141: 1]

आदमो नाम पुरुष पत्नी हव्यवती तथा।
आदम नाम वाला पुरूष तथा हव्यवती नाम वाली पत्नी थी।
[भविष्यपुराण: प्रतिसर्गपर्व: भाग 1 : अध्याय 4 : 18]

■ इस्लाम धर्म में इन दोनों को आदम और हव्वा कहा गया है।

ऐ लोगों हमनें तुम्हें एक पुरुष और एक स्त्री (आदम और हव्वा) से पैदा किया।
[क़ुरान : 49:13]

ऐ आदम, तुम और तुम्हारी पत्नी दोनों जन्नत में रहो।
[क़ुरान : 2 : 35]

■ ईसाई धर्म में इन्हें एडम और ईव कहा गया है।

एडम ने अपनी पत्नी का नाम ईव रखा क्यूँकि वह समस्त जीवितों की माता बनी।
[बाइबिल: जेनेसिस: 3 :20]

एडम और ईव की कहानी।
[बाइबिल: जेनेसिस : अध्याय 2 - 4]

■ यहुदी धर्म में  इन्हें आधाम और ख़व्वाह कहा गया है।

वहा आधाम याधअ अथ ख़व्वा इशतो।
आदम ने हव्वा को जाना।
[बाइबिल: बरेशीथ/उत्पत्ति : 4 : 1]

सिख धर्म में इनको आदम और हव्वा ही पुकारता है।

बाबा आदम कउ किछु नदरि दिखाई। उनि भी भिसति घनेरी पाई।
परमात्मा ने आदम को कुछ नज़र दिखाई। फिर उन्होंने भी बड़ी विहिश्त पाई।
(परमात्मा ने आदम जो मानवता के पिता है पर अपनी दया की और फिर वह हव्वा संग लंबे समय तक स्वर्ग में रहे।)
[श्री गुरूग्रंथ साहिब : अंग 1161 : 7]

■ पारसी धर्म मे इन्हें मश्य और मश्यान कहा गया है।
[बूनदाहिशन/Bundahishn]

■ शिंतो धर्म या जापानी पौराणिक कथाओं इन्हें इज़ानागी और इज़ानामी कहा गया है।
[कोजीकी/Kojiki]

■ इनका उल्लेख विभिन्न प्रसंगों के साथ बहुत सी अन्य प्राचीन सभ्यताओं और परंपराओं में भी पाया जाता है जैसे ग्रीक माइथोलॉजी में Epimetheus and Pandora, चीनी दंत कथाओं में FuXi and Nuwa, ऑस्ट्रेलियाई मूलनिवासी सभ्यता में Wurugag and Waramurungundi, एज़्टेक या मेक्सिकन सभ्यता में Oxomoco and Cipactonal, हवाईन प्राचीन मान्यताओं में Kumu Honua and Lalo Honua के नाम से।

■ इसके अलावा इनकी विभिन्न कथाएँ नॉर्स मायथोलॉजी (जर्मन - Ask and Embla), माओरी सभ्यता (न्यूज़ीलैंड - Rangi and Papa), चेरोकी सभ्यता (नेटिव अमरीकी), पेरू, फिलीपीनी और बहुत सी अफ्रीकी मायथोलॉजीस (जैसे युगांडाई, कीनियाई और नाइजीरियाई) में भी मिलती है।

■ जैन धर्म में मनु को कुलकर कहा जाता है। अंतिम कुलकर नाभिराज या नाभिराय थे जिनके पुत्र प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभनाथ या आदिनाथ थे। भागवतपुराण में नाभि को मनु बताया गया है। नाभिराज को स्वयम्भूमनु का पढ़पोता माना जाता है। वैसे आदिनाथ और आदम में भी कुछ समानताएं पाई जाती है।

■ हम जानते है कि श्रीलंका और भारत के बीच बना सेतु जिसे हम भारतीय रामसेतु कहते है, उसे दरअसल मुस्लिम और ईसाई एडम्स ब्रिज कहते है क्योंकि उनका मानना है कि इसी से हो कर एडम दुनिया भर में घूमे और रहे। इसी तरह श्रीलंका में एक पहाड़ी की चोटी का नाम एडम्स पीक है और ये जगह बुद्ध, मुस्लिम, ईसाई और हिन्दुओ के लिए पवित्र स्थान है। यंहा एक जोड़ा पांव के निशान पत्थर में उकरे हुए है। मुस्लिम और ईसाई इसे आदम के पांव के निशान मानते है। मुस्लिम साहित्य में ये बात पाई जाती है कि आदम को हिन्द या श्रीलंका (जो उस समय भारत का ही हिस्सा था) में उतारा गया था। हिन्दू इसे शिवजी के पांव के निशान मानते है (पुराणों में शिवजी और आदम की कहानी में कई समानता पाई जाती है)। वंही बुद्धिस्ट लोग इसे बुद्ध के पांव के निशान मानते है हालांकि कुछ बुद्धिस्ट इसे सिंबॉलिक और रेप्लिका मात्र भी मानते है। वैसे बौद्धधर्म की महायान शाखा में एक मुख्य परलौकिक बुद्ध है जिन्हें जापान में एमिड कहा जाता है।
 
श्रीलंका में इस चोटी को श्रीपदा कहा जाता है। इब्ने बतूता ने एडम्स पीक का दौरा किया है और इसे तीनों धर्मो से जुड़े होने की बात कही है।  अलबेरुनी ने भी एडम्स पीक के बारे में इसे बिबिलिकल एडम से जोड़ते हुए लिखा है। फाह्यान और महावंश (5th cent) बौद्ध ग्रंथ ने इसे बुद्ध के पदचिन्ह कहे हैं। हालांकि 3rd Cent. ईसापूर्व के समय से ही बुद्ध का श्रीलंका जाने और उनसे जुड़े पवित्र स्थानों का उल्लेख मिलता है। स्कंद पुराण (4th cent.) और तमिल संगम साहित्य (2nd cent. BC - 3rd Cent. AD) में शिव के पदचिन्ह वाला एक पर्वत का उल्लेख मौजूद है।

जो भी हो, कंही न कंही, किसी न किसी तरह, हर धर्म और हर इंसान इस प्रथम जोड़े से जुड़ा हुआ है।

_____________________________________________


मनु, मनुस्मृति, कुलकर, नूह, आदम, हव्वा और भविष्यपुराण पर चर्चा।

वेदों में लगभग 75 बार मनु नाम आता है। वेदों में मनुष्य शब्द भी कई बार आता है। मनु शब्द से ही मनुष्य और मानव शब्द बने है। ऐसा भी कहा जाता है कि मनु के मानने वालों को मानव कहा जाता था। अंग्रेज़ी का मैन शब्द मानव से ही बना है। 

ऋग्वेद 1:13:4, 1:80:16, 1:114:2, 2:20:7, 2:33:13, 10:63:7 और अथर्ववेद 14:2:41 में मनु का उल्लेख है। वेदों में कुछ जगह मनु को पिता कहा गया है। मार्कण्डेयपुराण, गरुड़पुराण, भागवत और गीता (10:6) भी मनु का उल्लेख करते है। वेदों में कंही नही कहा गया कि बहुत से मनु होते है पर पुराण ऐसा कहते है। पुराण आदि के अनुसार 1 कल्प काल में 14 मन्वंतर काल (मनु के नाम पर ही आधारित) माने जाते है जो लाखों वर्षों के होते है और उन 14 काल में 14 ही मनु हुए है। मनु एक उपाधि है जैसे सीज़र, फेरोह, जार, विक्रमादित्य, भोज, व्यास या इंद्र आदि। पर ये भी एक सत्य है कि जिस तरह ग्रंथो के अनुसार एक के बाद एक मनु आये, जो एके दूसरे से संबंध भी रखते थे, उससे ये असंभब लगता है कि उनमें लाखों सालों का अंतर रहा होगा।

प्रत्येक मनु के साथ उनके समय के सप्तऋषी होते है। सप्तऋषि का उल्लेख ग्रंथों में जगह जगह आता है। इनके व्यक्तिगत नाम वेदों में नहीं है पर उपनिषदों, ब्राह्मण, महाभारत आदि ग्रंथों में है। सप्तऋषियों के नाम पर मतभेद है क्योंकि अलग अलग ग्रंथों में अलग अलग नाम आते है। सप्तऋषियों के नाम पर प्राचीन खगोलशास्त्र में तारों के नाम भी रखे गए है। इन सप्तऋषि को मिलाके ही प्राचीन कुल 8 ऋषि हुए थे जिनसे गोत्र व्यवस्था आरंभ हुई।

जैन धर्म इन्ही 14 मनु को कुलकर कहा जाता है और अंतिम कुलकर नाभिराज या नाभिराय थे जिनके पुत्र प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभनाथ या आदिनाथ थे। नाभिराज को प्रथम मनु अर्थात स्वयम्भू मनु का पढ़पोता कहा गया है।

प्रथम मनु स्वयम्भू मनु थे जिनके नाम से ही स्पष्ट है कि उनका जन्म किसी मनुष्य से नहीं बल्कि अपने आप हुआ था। ब्रह्माण्ड पुराण में स्वयम्भू मनु को आदिपुरूष यानी पूर्वपुरूष कहा गया है। इनकी पत्नी शतरूपा थी। ब्रह्मपुराण इन्हें प्रथम स्त्री कहता है।  ऋग्वेद (1 : 45 : 1) कहता है जनं मनुजातं अर्थात मनुष्य मनु की संतान है। रामचरितमानस ( 1 : 141: 1) में तुलसीदास कहते है कि स्वायंभुव मनु अरु सतरूपा, जिन्ह तें भै नरसृष्टि अनूपा दंपति धरम आचरन नीका अजहूँ गाव श्रुति जिन्ह कै लिका अर्थात स्वायम्भुव और उनकी पत्नी शतरूपा से मनुष्यों की यह अनुपम सृष्टि हुई है, इन दोनों पति पत्नी के धर्म व आचरण बहुत अच्छे थे और आज भी वेद इनकी मर्यादा का गुणगान करते है। स्वयम्भू का अर्थ है जो स्वयं पैदा हुआ और शतरूपा का अर्थ है सौ रूपों वाली।

वर्तमान काल के ऋषि या 7वे मनु, वैवस्त मनु है। विष्णुपुराण में इन्हें श्राद्धदेव मनु या सत्यव्रत मनु भी कहा गया है। इन्ही के काल में महाजलप्रलय आई थी और इन्होंने उसके लिए एक बहुत बड़ी नौका बनाई और उसमें 7 ऋषि नर नारी के साथ सवार होकर बच गए थे, बाकी सभी डूब गए थे। इसके बाद जीवन फिर से शुरू हुआ। 

महाभारत (आदि पर्व/1: संभवपर्व/अध्य्याय 75 : 14) कहती है कि वैवस्त मनु से ही सब मनुष्य पैदा हुए है और इसलिए मनुष्य मानव कहलाये गए। अथर्ववेद 8:10(4):10 में वैवस्त मनु का नाम है। कुछ वैदिक सूक्तों का ऋषि वैवस्त मनु है जैसे ऋग्वेद 8:27 से 8:31 तक। शतपथ ब्राह्मण (1:8:1:1) में, मत्स्यपुराण (अध्याय 1-2) में,  भविष्यपुराण (प्रतिसर्गपर्व, भाग प्रथम, अध्याय 4-5) में मनु की महाजल प्रलय की कथा आती है। विष्णुपुराण, अन्य पुराणों में भी मत्स्यकथा आती है और वेदों में भी इसके कंही कंही बीज है। नौका को बचाने आयी मछली को पुराणों में विष्णु का रूप कहा गया है, हालांकि महाभारत में इसे ब्रह्मा के साथ जोड़ा गया है। मत्स्यपुराण में टिप्पणी की गयी है कि ये सत्यव्रत राजा है जो आगे जाके वैवस्त मनु हुए और आगे कहा गया है कि दुबारा जीवन आरम्भ होने के बाद वेदों का पुनः प्रवर्तन होगा।

स्वामी दयानंद ने ईश्वर का एक अन्य नाम मनु भी बताया है। मनुस्मृति 12:123 में ईश्वर को प्रजापति मनु कहा गया है। महाभारत (आदिपर्व 66:17) में कहा गया है की ब्रह्मा के पुत्र मनु थे जिनका नाम देव और प्रजापति भी है।  रामायण में मनुस्मृति और मनु की प्रतिष्ठा की गई है और श्लोक भी लिए गए है पर मनुस्मृति में राम या वाल्मीकि का उल्लेख नहीं है। यानी मनुस्मृति के बाद राम हुए और फिर कृष्ण। केवल स्वामी दयानंद ने मनुस्मृति को आदिसृष्टि में होना माना है। 

सामान्यतः मनुस्मृति स्वयम्भू की कृति कही जाती है पर एक छोटा सा मत है कि यह वैवस्त मनु की है। हालांकि प्रमाण से कोई नहीं कह सकता कि इसे किस ने लिखा। ये भी माना जाता है कि वेदों में वर्णीत मनु ने ही मनुस्मृति लिखी थी चाहे कोई से हो।  हो सकता है प्रत्येक मनु काल में इसका संशोधन हुआ हो।  आर्य समाज मानता है कि वेदों में व्यक्तिगत नाम नहीं है इसलिए ये वेदों में मनु शब्द योगिक नाम है। ऐसी ही बात यास्क ने भी कही है की पहले शब्द का योगिक प्रयोग होता है फिर वह व्यक्तिगत नाम बन जाता है। जबकि ग्रिफिथ ने अपने वेद अनुवाद में मनु का अर्थ बताया है कि Man par excellence, Representative man, Father of human race, First institutor of sacrifices, Religious ceremony.


संस्कृत में आदम की धातु आद्य आज भी पाई जाती है। इसी से आदि शब्द बना है जिसका अर्थ है प्राचीनतम। आदि से आदिम बना है जिसका अर्थ है प्रथम, पिछला या प्राचीनतम। ऐसे ही आदिमयुग, आदिमानव जैसे शब्द बने। आदिम से आदम शब्द बना है। इसी कारण इंसानों को आदमी पुकारा गया। हरिवंश पुराण में आदम को ब्रह्मा नाम से पुकारा गया है।  पुराण में कहा गया है कि ब्रह्मा ने स्वयं के शरीर को दो भाग में बांटकर स्वयम्भू (स्वयं उत्पन्न ब्रह्मा) मनु और शतरूपा को बनाया। पुराण अनुसार ब्रह्मा विष्णु के हिरण्यगर्भ से उत्पन्न हुए थे ईश्वर का ही रूप है जिनका कार्य सृष्टि संभालना है। ब्रह्मा से 4 मुनि या 4 कुमार उत्पन्न हुए जिनकी कोई मां नहीं है। इनके बाद 7 ऋषि पैदा हुए। 4 मुनि और 7 ऋषि को मनसपुत्र भी कहा गया है अर्थात ब्रह्मा पुत्र। इनके बाद फ़ीर 14 मनु। 

वैवस्त मनु के बड़े पुत्र इक्षवाकु से क्षत्रिय में दो वंश चले सूर्यवंश और चंद्रवंश चले। अनुमान है कि नूह के दो बेटों हेम या हाम (सूर्य) और सेम या साम (चंद्र) से जो दो वंश चले थे वो यही थे।  नूह मूल संस्कृत शब्द नु से बना जिसका अर्थ है नौका।

अथर्ववेद में ब्रह्मा इब्राहिम है, अथर्वा इस्माइल है, अंगरिका इसहाक का नाम है। अबिराम भी नाम आया है। अथर्ववेद में पुरूषमेध यज्ञ का भी उल्लेख है।

मत्स्यपुराण में ब्रह्मा की पत्नी शतरूपा या सरस्वती को बताया गया है जिससे इन दोनों का पुत्र स्वयम्भूब मनु या अधिपुरूष हुआ और स्वयम्भू की पत्नी अनंति को बताता है। मत्स्यपुराण और हरिवंशपुराण 1.2.1 को छोड़कर हर जगह शतरूपा को स्वयम्भू मनु की पत्नी बताया गया है।

Yama and Yami una were first siblings on earth. Yami is known as Yamuna and Kalindi also. She is regarded as the twin sister of Yama. According to the Vedas, Yama is said to have been the first mortal who died.

In Sumerian mythology, a god (also in the Atra-Hasis epic, Akkadian mythology or Babylonian versions) with the assistance of a goddess, created humans from clay or mud or earth and gave life to them. Here, the first woman is associated with the name Nin-ti (also considered a creator deity), meaning Lady of the Rib or Life, fertility, creation, giving life. Nin meaning lady or goddess. Ti can mean life or rib. She is also associated with the creation of the first woman. 
 
In Greek mythology, Prometheus is credited with the creation of humanity from clay. In some versions of the myth, he also breathed life into these clay figures. Epimetheus (brother of Prometheus) and Pandora (created by Hephaestus, the god of craftsmanship) was considered as Adam and Eve. Pandora is given a jar (Pandora's Box) containing all the evils of the world and when she opens it, she unleashes suffering upon humanity. However, she also releases Hope, which remains in the jar. This influenced Biblical narratives and then Islamic narratives.  Deucalion (son of Prometheus and man of flood) and Pyrrha (his wife) were considered the first modern humans because they were the survivors of the great flood.

As per Avesta, in Zoroastrian mythology, Ahura Mazda created from earth or clay, the first human, Gayomart (referred as primordial man) who was later killed by Angra Mainyu (evil spirit), the opponent of Ahura Mazda. His body became the source from which the first true human beings were created.

In Norse mythology of Europe, the gods discovered two lifeless beings, Ask (the man) and Embla (the woman), lying on the shore and breathed life into them to begin humanity.

In Māori folklore of New Zealand, the first human, Hineahuone and the first woman, were created by a God.


Some Amazing Facts about Puranas, Bible and Quran.

भविष्यपुराण के प्रतिसर्गपर्व में... आदम (Adam) का नाम  आदमो आता है जिन्हें वेदों में मनु और पुराणों में स्वयम्भू मनु कहा गया है। हव्वा (Eve) का नाम हव्यवती आता है जिन्हें ब्रह्मापुराण में शतरूपा कहा गया है। नूह (Noah) का नाम न्यूह आता है जिन्हें विष्णुपुराण में वैवस्त मनु कहा गया है। इब्राहिम (Abraham) का नाम अविराम आता है। मूसा (Moses) का नाम मूशा आता है। ईसा (Jesus) का नाम ईशा आता है। और मुहम्मद स. (Paraclete) का नाम महामद आता है।

आदम, एडम या स्वयम्भू सब नाम एक ही के है। हव्वा, ईव, शतरूपा आदि भी एक ही है। नूह, नोहा, वैवस्त आदि भी एक है। और भी ऐसे बहुत से ईश्वरदूत थे। कहने का अर्थ ये है कि ईश्वर एक है तो उसका धर्म भी एक है। उसने दुनिया के हर कोने में हर समय मे अपना धर्म भेजा, ग्रन्थ भेजे और इनके नाम बता दिए। समय के साथ व भाषा के प्रभाव आदि के कारण इनके नामों व कथाओं में, धर्म में, ईश्वरीय ग्रंथों में मिलावट होती गयी। इसी कारण आज सब धर्म अलग अलग दिखाई देते है। ईश्वर का सच्चा और मूल धर्म पाना है तो सभी धर्मों की समानताएँ अपना लो तो उसे अवश्य पा लोगे।

◆◆◆

(Origin of word Adam and Havva)

Bhagavad Gita: Chapter 9, Verse 13
महात्मानस्तु मां पार्थ दैवी प्रकृतिमाश्रिताः ।
भजन्त्यनन्यमनसो ज्ञात्वा भूतादिमव्ययम् ॥

हे पार्थ! किन्तु महान आत्माएँ जो मेरी दिव्य शक्ति का आश्रय लेती हैं, वे मुझे समस्त सृष्टि के उद्गम के रूप में जान लेती हैं। वे अपने मन को केवल मुझमें स्थिर कर मेरी अनन्य भक्ति करती हैं। 
(भूत-समस्त सृष्टि; आदिम्-उदगम; अव्ययम्-अविनाशी।)

हे पार्थ! मोहमुक्त महात्माजन दैवी प्रकृति के संरक्षण में रहते हैं | वे पूर्णतः भक्ति में निमग्न रहते हैं क्योंकि वे मुझे आदि तथा अविनाशी भगवान् के रूप में जानते हैं |
(भूत – सृष्टि का; आदिम् – उद्गम; अव्ययम् – अविनाशी |)

But the great-souls, O Partha, partaking of My divine nature, worship Me with a single mind (with a mind devoted to nothing else), knowing Me as the Imperishable Source of all beings. 
(bhuta = of creation, adim = the origin, avyayam = inexhaustible)

(1)
Bhuta = of creation/creation
Adim = origin/original
so Bhutadim = Original Creation

(2) 
Avva, Amma, Amba= mother
(in Kannada language, spoken in North Maharashtra as well)
so Durgavva (Durga + Avva) = Godess/Mother Durga

Thus the word Avva may possibly originate from the word Havva/Eve or vice versa.
 
-----------
 
अरबी में Adim का अर्थ है, पृथ्वी की सतह मगर इसकी कोई भी तीनों अक्षरों की मूल धातु अरबी में उपलब्ध नहीं है  इसलिए आदम शब्द को हिब्रू भाषा के adamah शब्द से निकला हुआ माना जाता है जिसका अर्थ है, भूमि या मिटटी परत्नु उसके पीछे भी कोई मूलधातू मालूम नहीं पड़ती है. हिब्रू भाषा में यह शब्द धार्मिक तौर पर इस्तेमाल हुआ मिलता है. संस्कृत के आदि शब्द का अर्थ है, प्रथम, प्रारंभ और इसका प्रयोग साहित्यिक और व्याकरणिक तौर पर भी मिलता है. इस शब्द को धातु अद (खा जाना, ग्रहण करना - शायद फल) से निकला माना जाता है. वंही संस्कृत में दम शब्द का अर्थ है संयम और आत्म नियंत्रण (फल खाने से रोकना). शायद आदम शब्द इन्हीं दोनों  (आदि+अम=अदिमा) से मिलकर बना है. संस्कृत के आदि शब्द को को हिब्रू के adamah से पुराना माना जाता है. अरबी और हीब्रू एफ्रो-एशियाई भाषा परिवार की सेमेटिक शाखा की भाषायें हैं। जबकि संस्कृत, अवेस्तन प्रोटो-इंडो-योरोपियन भाषा परिवार की मानी जाती है। दोनों परिवार प्रोटो होने के नाते से एक दूसरे से प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए संभवत इस शब्द का मूल प्रोटो भाषा में ही छिपा है. 
 
------------ 

Claiming that Prophet Muhammad was the last Prophet of his time, zone and Lineage

Quran can be, and should be, interpreted in the light of new circumstances. However, there are some fundamentals of religion mentioned in the Quran. Any new interpretation is acceptable as long as it does not go against these fundamentals or basic concepts. For example, tawheed, the finality of Prophet-hood, the Qur’an being the Book of Allah, and the obligations of salah (namaz), hajj, zakat and sawm (roza) and some more doctrines cannot be understood in any contrary way. Everything else can be viewed and interpreted from different angles.
 

No comments:

Post a Comment

दर्शन विज्ञान और ईश्वर

   दर्शनशास्त्र की 3 शाखाएँ हैं:- I. तत्वमीमांसा/ तत्वज्ञान (Metaphysics - beyond physics/theory of reality) [तत्व, अस्तित्व, वास्तविकता का ...