Wednesday, 1 May 2024

ईमान क्या है?

 

 

गैर मुस्लिम तो ईमान लाता है। हम पैदाईशी ईमान में है. तो फिर हम ईमान कब लाये?

शायद कभी नहींमतलब हमें ईमान लाना होगा.

हम पहले से ईमान लाये हुए हैं, वो बाद में इमान लाये है। हमें लगता है कि फ़ज़ीलत हमें हासिल हुई.

मिसाल के तौर पर एक डॉ रज़ा खान है जो खान पहले से हैं मगर डॉ. बाद में बनते हैं।

ईमान को जानिये पहले. फिर ईमान लायंगेफिर ईमान कल्ब में आएगा और फिर ज़ाहिर होगा.

ईमान होगा तो ज़रूर ज़ाहिर होगा.

प्रत्येक्ष से परोक्ष यानी बातिन से ज़ाहिर की ओर.

ईमान का मतलब है पक्का यकीन जैसे ज़हर खाने पर मौत होने का, दावा खाने पर इलाज होने का यकीन होता है. हमारा दुनियावी और कुदरती कानून के नतीजों पर ईमान है. मगर अल्लाह दीनी कानूनों के नतीजों पर नहीं है.

दवाईयों के नाम किसी के डॉ पिता ने याद करवा दिए पर क्या बिना दवाई खाएं बेटा ठीक हो जायगा?

नस्ली दीन,यहुदीयत और पारसी है, न कि इस्लाम.

यहूदी और पारसी रेसियल सुपरमेसी बनाए रखते हैं क्योंकि वो गैरों को शामिल नहीं करते.

बाकी सभी धर्म वाले धर्मांतरण से परहेज़ नहीं करते.

ब्राह्मण या द्विज (दूसरा जन्म) का यगोपवित/ उपनयन संस्कार होता है (जेनेऊ धारण) कि इससे धारण करके पवित्र हो गए हो।

 

2 Video on Believers will have to embrace Imaan

4:136: ऐ ईमान वालों, अल्लाह पर ईमान लाओ, रसूल पर ईमान लाओ, उस किताब पर भी जो रसूल पर नाज़िल हुई (यानि कुरान) पर।

[जब सभी पहले से इन पर ईमान रखते हैं तो फिर ऐसा क्यों कहा? यानी ईमान गौरो फ़िक्र के बाद होगा.]

49:14: वो कहते हैं कि हम ईमान लाये, उनसे कहो तुम अभी ईमान नहीं लाए, ये कहो की तुम मुसलमान हुए, अभी तो ईमान तुम्हारे दिलों में दाखिल भी नहीं हुआ है।

[यानि सोच कर ईमान लाओगे और फिर दिल में लाओगे]

7:179: उनके पास दिल है मगर वो उससे समझते नहीं।

[यंहा तफक्को का मतलब है गौरो फ़िक्र करना]

17:36: आँख, कान, दिल के बारे में पूछा जायगा।

[यंहा फवाद का मतलब है ऐट्रिब्यूट्स, सलाहियतें. न्यूरोन की वजह से दिल सोचता भी है]

5:52: जिन लोगों के दिल में रोग घुस गया है।

2:62: वो जो मोमिन हुए, यहूद, नसारा, साबीन हुए, और जो अल्लाह, आखिरात के दिन पर ईमान लाए और नेक अमल करे, वो बेहतरीन बदला पाएंगे। उन्हे न कोई रंज होगा और न अफसोस।

2:285:रसूल उस पर ईमान लाए जो उनपर नाज़िल हुआ।

8:22: वो बहरे गूंगे हैं जो अक्ल से काम नहीं लेते।

25:73: वो बंदे हैं उसके जो उसकी आयतों पर बहरे अंधों की तरह नहीं गिरते।

49:15: मोमिन वही है जो अल्लाह और रसूल पर ईमान लाए फिर शक न किया, फिर जान और माल से Jhd किया अल्लाह की राह में।

3:24: दोज़ख की आग न छूएगी और मिलेगी तो कुछ दिन। इनके मनगढ़ंत अकीदों ने इन्हें अपने दीन में गलतफहमियों में डाल दिया है।

2:124: जब इब्राहीम को रब ने कुछ बातों में आजमाया तो उन सब में खरे उतर गए।

37:105: तुमने तो ख्वाब को सच कर दिखाया।

37:106:यकीनन यह तो एक खुला इम्तेहान था।


 

No comments:

Post a Comment

दर्शन विज्ञान और ईश्वर

   दर्शनशास्त्र की 3 शाखाएँ हैं:- I. तत्वमीमांसा/ तत्वज्ञान (Metaphysics - beyond physics/theory of reality) [तत्व, अस्तित्व, वास्तविकता का ...